Advertisement Carousel
Uncategorized

रायगढ़ के उद्योगपति ने हवस मिटाने के लिए अपनी ही बेटी से किया बलात्कार…पहले पत्नी को करता था प्रताड़ित…जब पत्नी ने छोड़ा तो…पढ़िए पूरी ख़बर…

रायगढ़…जी हां…शीर्षक में लिखी गई बातों को पढ़ने और सुनने के बाद किसी का भी सर शर्म से झुक जायेगा। लेकिन बाप बेटी के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली,घिनौनी हरकत को रायगढ़ के एक तथाकथित उद्योगपति ने अंजाम दिया है।बता दें की बीते दो दिनों से इस उद्योगपति के इस कलंक की चर्चा पूरे प्रदेश में हो रही हैं।तो दूसरी ओर मीडिया में भी यह मुआमला पूरी तरह से छाया हुआ है।
उल्लेखनीय है की रायगढ़ के एक उद्योगपति की शादी 2014 में बिलासपुर हुई थी।शादी के बाद से इस उद्योगपति ने शराब पीकर अपनी पत्नी को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था।इसी बीच इस उद्योगपति की एक बेटी भी हुई,लेकिन परिस्थितियां नही बदली।प्रताड़ना का दौर चलता ही रहा लेकिन कुछ माह पहले जब इस उद्योगपति ने अपनी ही 9साल की बेटी के साथ गलत हरकत किया तो उसकी पत्नी अपनी नाबालिग बेटी को लेकर अपने मायके बिलासपुर चली गई।लेकिन इस बीच यह उद्योगपति अपनी बेटी से मिलने बिलासपुर जाता रहा।इसी बीच इस उद्योगपति ने अपनी ही बेटी के साथ वहां रेप किया।घटना

advertisement

की जानकारी बेटी ने अपनी मां को दी,जिसके बाद ही इस शर्मनाक घटना का खुलासा हो पाया।बच्ची की मां ने इस पूरी घटना की शिकायत बिलासपुर एसपी से की जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए,महिला थाना में इस उद्योगपति के ऊपर जुर्म दर्ज किया है।जानकारी मिल रही है की बिलासपुर पुलिस इस उद्योगपति को अरेस्ट करने के लिए रायगढ़ में उसके ठिकानों पर दबिश दे चुकी है।किंतु वह पुलिस के डर से फरार हो गया है।
बहरहाल पुलिस की तफ्तीश इस मुआमले को लेकर जारी है।लिहाजा इस मुआमले की पूरी सच्चाई उद्योगपति की गिरफ्तारी के बाद ही सामने आएगी।लेकिन इस शर्मसार कर देने वाली घटना के सुर्खियों में आने के बाद से शहर में कई प्रकार की चर्चाएं शुरू हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING