Advertisement Carousel
Uncategorized

पाकिस्तानी झंडा फहराने वाले आरोपी के ऊपर राजद्रोह के तहत एफआईआर दर्ज़ करें : विकास केडिया

रायगढ़ : नवनिर्मित सारंगढ़ जिले के सरिया थाना अंतर्गत कल हुए झण्डा विवाद की संवेदनशीलता को बड़ा विषय मानते हुए पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष रायगढ़ व प्रदेश कार्य समिति सदस्य विकास केडिया ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि इस मामले में स्थानीय पुलिस द्वारा बढ़ते जनाक्रोश को शांत कराने के उद्देश्य से आरोपी के खिलाफ फौरी तौर पर 153A के तहत अपराध पंजीबद्ध करते हुए उसे गिरफ्तार जरूर किया गया है लेकिन ऐसे मामले में जहां किसी व्यक्ति ने देश की अखंडता और संप्रुभता को सीधे तौर पर चुनौती देते हुए हमारे पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान का झंडा फहराया हो, जो कि हमारे देश में आतंकवादी घटनाओं के लिए प्रत्यक्ष तौर पर जिम्मेदार हैं तब ऐसे आरोपी के खिलाफ पुलिस को राजद्रोह की धारा 124 ए के तहत अपराध पंजीबद्ध करना चाहिए, जैसा कि सन 2021 में उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की घटना के दौरान स्थानीय पुलिस द्वारा चारो आरोपियों के खिलाफ किया गया था ।

advertisement

आगे युवा भाजपा नेता श्री केडिया ने स्थानीय पुलिस और सरकार को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जब से राज्य में कांग्रेस की सरकार आई है पूरे प्रदेश ने सामाजिक और सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ गया है और हर बार शासन के दबाव में पुलिस सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले तत्वों के खिलाफ मामूली धाराओं में कार्यवाही कर मामले को टरकाती रही हैं लेकिन चूंकि इस बार यह विषय हमारे देश की अखंडता और संप्रुभता से जुड़ा हुआ है तो हम किसी भी सूरत में इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।
आगे केडिया ने यह भी कहा कि स्थानीय पुलिस अधीक्षक को चाहिए कि इस मामले में आरोपी के खिलाफ तत्काल राजद्रोह की धारा 124 A के तहत एफआईआर दर्ज करवाए, और साथ ही मामले की निष्पक्ष जॉच के लिए एक विशेष टीम गठित करें जो यह पता करें कि आखिरकार पाकिस्तानी झंडा आरोपी व्यक्ति को कहां से उपलब्ध हुआ और कहीं इसके पीछे किसी भी प्रकार की कोई देश विरोधी गतिविधि और ताकते तो सक्रिय नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING