Advertisement Carousel
Uncategorized

मयंक मित्तल सुसाइड मिस्ट्री में पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार…एक आरोपी फरार…

रायगढ़…युवा कारोबारी मयंक मित्तल सुसाइड मिस्ट्री में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एक आरोपी पुलिस के डर से फरार बताया जा रहा है।पुलिस ने सभी आरोपियों पर भयादोहन और आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।
बता दें की मयंक मित्तल के ऊपर सट्टे की बड़ी रकम की देनदारी थी जिसके लिए कुछ लोगों के द्वारा लगातार उसे धमकाया जा रहा था।मयंक इस दबाव को झेल नही पाया और उसने बुधवार शाम को अपने घर के पीछे स्थित अपने गोदाम में फांसी

advertisement

लगाकर आत्महत्या कर लिया था।इस घटना के बाद मयंक की शव यात्रा में लोग सट्टा बंद करो और मयंक को इंसाफ दो की तख्ती लेकर शामिल हुए थे।इधर इस मामले में एसपी ने भी त्वरित कार्यवाही करते हुए।मयंक के परिजनों के बयान और उसके कॉल डिटेल के आधार पर शहर के तीन कुख्यात सट्टा खाईवालों करन अग्रवाल,अफजल और धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है।वहीं चौथा आरोपी शाहबाज फरार बताया जा रहा है।एएसपी ने बताया की चारों आरोपियों के खिलाफ धारा 384,306 के तहत मुकदमा पंजीबद्ध किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING