Advertisement Carousel
Uncategorized

नेशनल और इंटरनेशनल मैराथन के लिए क्वालिफाइड होकर पुसौर के दो एथलीटों ने रायगढ़ का पूरे देश में बढ़ाया मान , इन्हें सम्मानित कर मैं खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं : विकास केडिया

रायगढ़। आंध्रप्रदेश के विशाखापट्टनम में आयोजित इंडियन नेवी मैराथन दौड़ में रायगढ़ जिले के पुसौर अंचल के रहने वाले दो प्रतिभाशाली एथलीट विनोद पंडा और संजय मेहर से सौजन्य मुलाकात और उनका सम्मान करने उनके गृह निवास पहुंचें पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष और भाजपा नेता विकास केडिया ने कहा कि इस नेशनल मैराथन प्रतियोगिता में शामिल होना और फिर इसमें सफलता हासिल कर पुसौर के दोनों होनहार एथलीटों ने मैराथन जैसे एथलेटिक्स की विधा में रायगढ़ जिले का नाम समूचे भारतवर्ष में स्थापित कर रायगढ़ जिले सहित पूरे छत्तीसगढ़ राज्य को गौरवान्वित किया है।

advertisement

पुसौर के दोनों प्रतिभाशाली एथलीटों विनोद पंडा और संजय मेहर का सम्मान करने उनके गृहग्राम कोंडपाली पहुंचे भाजपा नेता विकास केडिया ने आगे कहा कि ये पूरे रायगढ़ जिले के लिए एक गौरवशाली इतिहास की शुरुआत होने जैसा है क्योंकि इन दोनों मैराथन धावकों ने इस इंडियन नेवी मैराथन प्रतियोगिता के दौरान निश्चित समय के भीतर हॉफ मैराथन का लक्ष्य हासिल कर लिया है जिससे अब ये दोनों मैराथन धावक नेशनल और इंटरनेशनल मैराथन प्रतिस्पर्था के लिए क्वालिफाइड हो गए हैं जो कि अपने आप में एक असाधारण सफलता है।

आगे भाजपा नेता श्री केडिया ने कहा कि पुसौर अंचल लंबे समय उच्चतर माध्यमिक शिक्षा के साथ साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अपना परचम लहराता रहा है और रायगढ़ जिले का नाम पूरे छत्तीसगढ़ में रोशन करता रहा है और आज पुसौर अंचल के इन दोनों धावकों ने मैराथन जैसे असाधारण एथलीट खेलों में भी अपनी सर्वश्रेष्ठता साबित कर ये बता दिया है कि पुसौर के युवा शिक्षा के साथ साथ एथलेटिक्स जैसी विधाओं में भी अपना दमखम रखते हैं और नियमित मार्गदर्शन व आवश्यक शारीरिक और तकनीकी ट्रेनिंग मिलने से वे अब अंतराष्ट्रीय स्तर पर भी भाग लेकर पूरे देश को गौरवान्वित करने को पूरी तरह से तत्पर और तैयार है।

इस दौरान मुख्य रूप से सरपंच संघ अध्यक्ष बीरेंद्र गुप्ता ,भाजपा मंडल पुसौर के मंत्री अशोक गुप्ता ,भाजपा वरिष्ठ नेता कालाचंद गुप्ता , सांसद प्रतिनिधि प्रकाश गुप्ता भाजपा अजा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शशिभूषण चौहान, भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला सह संयोजक खगेश देवांगन, भाजयुमो जिला मिडिया प्रभारी अंकित मिश्रा, भाजयुमो के अध्यक्ष रजत गुप्ता ,भाजयुमो महामंत्री अविनाश गुप्ता ,भाजयुमो नेता अमन वैष्णव ,भाजयुमो मंत्री विकास गुप्ता ,युवा नेता नकुल ,राजेंद्र सिंह ,ठाकुर गुप्ता, जितेश गुप्ता ,खिरोध गुप्ता ,सतीश गुप्ता, कबीर देहरी ,दीपक गुप्ता, सुनील गुप्ता ,दीपेश गुप्ता, रवि गुप्ता ,रितेश गुप्ता ,मनोज गुप्ता प्रवीण गुप्ता, दशरथ गुप्ता ,लोकेश गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता ,हलधर गुप्ता ,सुरेंद्र गुप्ता, नरोत्तम गुप्ता, नरेश गुप्ता ,यशवंत गुप्ता, हीरालाल सरल सहित अन्य कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING