Advertisement Carousel
Uncategorized

आयुष हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर बुनगा के तत्वाधान में बच्चो को योग प्रशिक्षण….400 से अधिक बच्चों ने सीखा योग के जरिए स्वस्थ रहने की कला

advertisement

रायगढ़ :- आयुष संचालक एवं आईएएस पी दयानंद के आदेश अनुसार एवं डॉक्टर मीरा भगत जिला आयुर्वेद अधिकारी रायगढ़ के मार्गदर्शन में आयुष हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर बुनगा के प्रभारी आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ अजय नायक के तत्वाधान में कुशल योग प्रशिक्षक दुला मणि रजक के द्वारा हायर सेकेंडरी स्कूल बड़े भंडार में एक दिवसीय योगाभ्यास का आयोजन किया गया l आयोजन में चार सौ से अधिक स्कूली छात्र छात्राओं ने भाग लिया l आयोजन के दौरान योग से जुड़े विभिन्न आसान योग की विधि सहित भ्रामरी भ्रस्तिका कपाल भांति अनुलोम विलोम ओम का उच्चारण सहित विभिन्न प्रकार के आसनों में शवासन मकरासन भुजंगासन वज्रासन पवनमुक्तासन उष्ट्रासन चक्रासन

अर्धचक्रासन वृक्षासन सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया गया l प्रातः 7.30 से 9:00 बजे तक चले इस आयोजन में योग की विधि के साथ साथ योग से जुड़े विभिन्न लाभ की जानकारी दी गई l योग सिर्फ एक शारीरिक व्यायाम ही नही बल्कि वैचारिक बदलाव का भी सशक्त माध्यम है जिससे शारीरिक के साथ साथ मानसिक लाभ भी हासिल होता है l आयोजन में शामिलछात्र छात्राओं को नियमित योगाभ्यास के लिए प्रेरित किया गया l इस दौरान डॉ अजय नायक द्वारा बच्चो को जानकारी देते हुए बताया गया कि स्वय को स्वस्थ रखना सबसे बड़ी चुनौती है l अपने आप को स्वस्थ रखने के लिए नियमित योगाभ्यास आवश्यक है l उन्होंने बताया जैसे हम नहाने सोने खाने

मनोरंजन के लिए समय देते है वैसे ही स्वस्थ रहने के लिए भी नियमति एक घंटा योग हेतु समय देना चाहिए l अनियमित जीवन शैली खान पान की वजह से बहुत से ऐसी बिमारियां है जिनका इलाज एलोपैथ में नही है लेकिन हम योग के जरिए ऐसी लाई लाज बीमारियों को भी नियंत्रित कर सकते है l आयुर्वेद के प्रति बढ़ते झुकाव को सराहनीय बताते हुए कहा आयुर्वेद पद्धति से इलाज
जीवन शैली को परिवर्तित करता है l आयोजन को सफल बनाने हेतु बड़े भंडार स्कूल प्राचार्य एस एल सीदार, कुमुदिनी चौहान , अरुण प्रभा मिरी , एस के चौहान , एस के मिश्रा , गोमती दास , तरन्नुम फतमा श्रीमती पी दसे, लता कोमरे,एस के पटेल , केसी गुप्ता , नीरज सेन , लोकेंद्र , शबीना खान , हेम कुमार सिदार , रविंद्र टंडन , सुबेसी अनंत, घनश्याम कृष्णा, भूपेंद्र यादव , श्री फागू लाल साहू सुरेश बंजारे पीटीआई प्रशिक्षक भोज मालाकार राजेश साव समेत समस्त शिक्षक व स्कूली सहयोगियों का सराहनीय व सक्रिय योगदान रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING