Advertisement Carousel
Uncategorized

राउत नाचा यादव समाज ही नहीं बल्कि देश के संस्कृति का हिस्सा है-: शंकर लाल अग्रवाल….मड़ाई महोत्सव का आयोजन में शामिल हुए कोषाध्यक्ष शंकर अग्रवाल का शहरवासी एवं आयोजकों ने किया भव्य स्वागत



रायगढ़:- कला एवं साहित्य नगरी सरिया में यादव समाज के तत्वाधान में राउत नाचा मड़ाई मेला महोत्सव का आयोजन शुक्रवार 9 दिसंबर को बहुत भव्य रुप से किया गया। इस महोत्सव में रायगढ़ सहित सारंगढ़ बिलाईगढ़ और जांजगीर जिले के कई दिग्गज नेता और विधायक गण शामिल हुए। कार्यक्रम में यादव समाज के परंपरागत राउत नाचा प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें कई दलों ने भाग लिया है। सरिया में आयोजित राउत नाचा महोत्सव में आयोजक एवं यादव समाज के निमंत्रण पर जिला कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष शंकरलाल अग्रवाल शुक्रवार को सरिया पहुंचे। जहां विभिन्न

advertisement

चौक चौराहों में शहरवासी कार्यकर्ता और आयोजकों द्वारा उनका पुष्प हार से स्वागत किया गया साथ ही समर्थकों द्वारा नारा लगाकर स्वागत के कड़ी को ओर भव्य बना दिया। कोरोना काल के बाद सरिया में यादव समाज का यह पहला आयोजन है जिसमें हजारों की संख्या में भीड़ उम्र पड़ी। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर केवल यादव समाज ही नहीं समस्त सरिया वासी एकजुट नजर आए। कार्यक्रम को सफल बनाने में समाजसेवी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष शंकरलाल अग्रवाल का महती योगदान और सहयोग रहा है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए दूर-दूर से राउत नाचा दलों का सरिया में

आगमन हुआ जिसे देखने के लिए भारी संख्या में भीड़ कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहा। इस अवसर पर कांग्रेस नेता एवं समाजसेवी शंकरलाल अग्रवाल ने आयोजक समिति के सभी सदस्य गण तथा सरिया आए सभी यादव समाज के सम्मानित नागरिकों को एवं सरिया अंचल वासियों को राउत नाचा मड़ाई महोत्सव पर बधाई हो शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने राउत नाचा को केवल यादव समाज ही नहीं बल्कि देश की संस्कृति का हिस्सा बताया है। यादव समाज द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम को सफल बनाने में समाजसेवी शंकरलाल अग्रवाल के विशेष सहयोग हेतु आयोजक समिति एवं छत्तीसगढ़ कृषक कल्याण परिषद के सदस्य तथा रावत नाचा महोत्सव समिति के अध्यक्ष शरद यादव ने उनका पुष्प हार एवं मंच पर मुकुट पहनाकर आभार जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING