Advertisement Carousel
Uncategorized

रेडियो धूम पर 15 दिसंबर को होंगे रामचन्द्र शर्मा बच्चों के लिए मोटिवेशन के साथ-साथ पालकों के लिए सलाह


रायगढ़। शहर के प्रसिद्ध कम्यूनिटी रेडियो चैनल ‘रेडियो धूमÓ में शहर के नामचीन व्यक्ति रामचन्द्र शर्मा अपना आख्यान देने के लिए 15 दिसंबर गुरुवार को प्रात: 11:30 बजे एवं शाम 7 बजे मौजूद रहेंगे। रेडियो धूम के जाने-माने चेहरे आर जे राधव ने बताया कि शहर की प्रख्यात हस्ती, डायरेक्टर संस्कार पब्लिक स्कूल, सचिव जिला क्रिकेट संघ, अध्यक्ष प्रदेश विप्र फाउंडेशन आदि विभिन्न संस्थाओं से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार रामचन्द्र शर्मा ने शहर के विद्यार्थियों, खिलाडिय़ों, युवा पत्रकारों, पालकगण आदि के लिए रेडियो धूम पर विशेष कार्यक्रम रखा गया है। इस कार्यक्रम की खासियत यह है कि मोटिवेटर के रूप में प्रसिद्ध हो चुके रामचन्द्र शर्मा कार्यक्रम के दौरान न केवल विद्यार्थियों एवं खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करते हुए अपनी बात रखेंगे बल्कि बच्चों के माता-पिता का व्यवहार भी बच्चों के साथ कैसा होना चाहिए इस पर भी अपना अनुभव सबके साथ बांटेंगे। आर.जे.राधव ने बताया कार्यक्रम के महत्व को देखते हुए इसे लगातार तीन दिन रखा गया है। ताकि आनेवाली पीढ़ी को अपने जीवन के संघर्ष में लाभ मिल सके। यह कार्यक्रम 15,16 एवं 17 दिसंबर को प्रात: 11:30 बजे से एवं पुन: प्रसारण शाम 07 बजे से किया जाएगा। इसे सुनने के लिए गुगल के प्ले स्टोर से रेडियो धूम 89.6 डाउनलोड कर सुना जा सकेगा। इसे रेडियो पर एवं लेपटॉप आदि पर भी सुना जा सकेगा।


विभिन्न क्षेत्रों का अनुभव बांटेंगे विद्यार्थियों के साथ
रेडियो धूम के आर जे राधव ने बताया कि शहर के नामी गिरामी हस्ती के रूप में प्रसिद्ध हो चुके रामचन्द्र शर्मा कई क्षेत्रों से जुड़े रहकर सफलता की सीढिय़ां चढ़ चुके हैं। ऐसे में रेडियो धूम की टीम द्वारा उनसे प्रश्न करने के दौरान यह प्रयास किया गया है कि सभी क्षेत्रों जैसे शिक्षा, खेल, पत्रकारिता, पुलिस, समाजसेवा, मोटिवेशन आदि से संबंधित सभी प्रकार के प्रश्र पूछे जाए। ताकि रेडियो धूम के श्रोताओं को जीवन के संघर्षशील समय में कैसे धैर्य रखकर अथाह मेहनत से सफलता प्राप्त की जाती है और सफलता के बाद भी कैसे विनम्र रहा जाता है इसके बारे में आनेवाली पीढ़ी को एक राह मिले। इसका पूरा ख्याल रखा गया है।

कार्यक्रम की जानकारी
यह कार्यक्रम 15,16 एवं 17 दिसंबर को प्रात: 11:30 बजे से एवं पुन: प्रसारण शाम 07 बजे से किया जाएगा।
इसे सुनने के लिए गुगल के प्ले स्टोर से रेडियो धूम 89.6 डाउनलोड कर सुना जा सकेगा। इसे रेडियो पर एवं लेपटॉप आदि पर भी सुना जा सकेगा।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING