Advertisement Carousel
Uncategorized

कोल माइंस से बिना एंट्री वाहनों के जरिए कोयले चोरी का भांडाफोड़…..एसपी अभिषेक मीना के निर्देशन पर कोयला चोरी में संलिप्त आरोपियों पर #पूंजीपथरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही…..

कोयला चोरी में लिप्त डिप्टी रेंजर समेत सिक्योरिटी एजेंसी का सुपरवाइजर, गार्ड समेत 6 आरोपी गिरफ्तार……

आरोपियों से ₹8,00,000 का कोयला समेत 2 ट्रेलर वाहन जप्त, आरोपियों को भेजा गया रिमांड पर…..

advertisement

एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को दिया निर्देश, कोयले के अवैध परिवहन और चोरियों पर करें प्रभावी कार्रवाई……

*रायगढ़*। जिले के कॉल माइंस से खनिज रॉयल्टी देकर उद्योगों को विक्रय किए जाने वाले बहुमूल्य खनिज कोयले को माइंस से बिना एंट्री वाहनों के जरिए निकालकर चोरी की शिकायत को एसपी श्री अभिषेक मीना गंभीरता से लेते हुए तत्काल एडिशनल एसपी संजय महादेवा, डीएसपी हेड क्वाटर बेनेडिक्ट मिंज, थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक जितेन्द्र एसैया को शीघ्र माल मुल्जिम की पतासाजी कर इस अवैध कारोबार में लिप्त आरोपियों का पतासाजी का निर्देश दिये जिस पर #पूंजीपथरा पुलिस के हाथ बड़ी सफलता आयी है । पूंजीपथरा पुलिस द्वारा थाना तमनार अंतर्गत अंबुजा सीमेंट लिमिटेड गारे पलमा IV/8 कोल माइन्स से बिना एंट्री कोयला लोड़ वाहनों को बाहर निकालकर कोयले को अवैध रूप से बिक्री करने के खेल में संलिप्त 6 आरोपियों को पकड़ा गया है, जिसमें एक क्षेत्र का डिप्टी रेंजर है । आरोपियों से पुलिस ने 2 ट्रेलर वाहन जिसमें 8 लाख रूपये का कोयला लोड़ है की जप्ती कर आरोपियों को चोरी के अपराध में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।

जानकारी के मुताबिक कल दिनांक 13.12.2022 को थाना तमनार अंतर्गत अंबुजा सीमेंट लिमिटेड गारे पलमा IV/8 कोल माइन्स के सुरक्षा अधिकारी अभय मिश्रा (26 साल) ने थाना पूंजीपथरा आकर थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र एसैया को बताए कि कोल माइंस की सुरक्षा में लगी सिक्योरिटी गार्ड कंपनी एसआईएस के कर्मचारी बिना एंट्री कोयला लोड़ वाहनों को माइंस से निकालकर कोयला बेचा जा रहा है । दिनांक 11/12/2022 के दरमियानी रात कोल माईंस से ट्रेलर क्रं0 OD 15 S- 3252 एवं OD 23 L- 3899 में निकला कोयला पूंजीपथरा क्षेत्र के तमनार चौंक पर खड़े होने का पता चला है । इस संबंध में कोल माइन्स के सुरक्षा अधिकारी के आवेदन पर थाना पूंजीपथरा में दोनों वाहन के चालक तथा सिक्योरिटी कंपनी एसआईएस के दो कर्मचारियों पर चोरी का अपराध दर्ज कर टीआई पूंजीपथरा द्वारा मामला पुलिस अधीक्षक महोदय के संज्ञान में लाया गया जिनके दिशा निर्देशन एवं महत्वपूर्ण मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी पूंजीपथरा टी.आई. जितेंद्र एसैया हमराह स्टाफ के साथ तत्काल गारे पलमा माईंस पहुंचे, माइंस के सुरक्षाकर्मियों के संबंध में कर्मचारियों से पूछताछ कर वाहन के संबंध में अपने मुखबिर से जानकारी जुटाए । माइंस से बिना एंट्री कोयला चोरी कर निकली 2 ट्रेलर वाहन OD 15 S- 3252 एवं OD 23 L- 3899 को पूंजीपथरा पुलिस पूंजीपथरा क्षेत्र के तमनार चौक पर घेराबंदी कर पकड़े । हिरासत में लिये गये ट्रेलर वाहन के चालक-आरोपी मिथिलेश पासवान और योगेश कुमार राठिया से थाना प्रभारी द्वारा विस्तृत पूछताछ कर अपनी जांच को आगे बढ़ाए । आरोपियों से उन्हें जानकारी मिला की चोरी के इस खेल में प्रमुख व्यक्ति डिप्टी रेंजर विनोद तिग्गा है जो वाहन उपलब्ध कराने से लेकर माईंस के सिक्योरिटी कंपनी एसआईएस के सुपरवाइजर डोनाल्ड केरकेट्टा और सिक्योरिटी गार्ड के कमांडर मनोज कुमार साहू, वाहन चालक योगेश राठिया और सुभाष गुप्ता के साथ सांठगांठ कर माइंस से बिना एंट्री कर वाहनों को बाहर निकालते और उन्हें अवैध रूप से क्षेत्र में खपाया करते हैं । पुलिस टीम योजनाबद्ध तरीके से अन्य आरोपी विनोद तिग्गा, डोनाल्ड केरकेट्टा, मनोज कुमार साहू, सुभाष गुप्ता को गिरफ्तार किया गया जिनका कोयला चोरी में संलिप्त पाया गया । गिरफ्तार मिथिलेश पासवान और योगेश कुमार राठिया से दो ट्रेलर वाहन में लोड 36-36 टन कोयला 4- 4 लाख *कुल कीमत ₹8,00,000 का कोयला मय ट्रेलर वाहन जप्त* कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक जितेंद्र एसैया, सहायक उपनिरीक्षक जयराम सिदार, आरक्षक बालचंद राव, धर्मेंद्र सिंह के साथ थाना पूंजीपथरा स्टाफ की अहम भूमिका रही है । पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक मीना द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को सूचना संकलन सुदृझा कर कोयले के अवैध परिवहन और चोरियों पर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिया गया है ।

गिरफ्तार आरोपी –

(1) मिथिलेश पासवान पिता विष्णु प्रसाद पासवान उम्र 32 साल निवासी सुंदरगंज थाना रोहतास जिला रोहतास बिहार
(2) डोनाल्ड केरकेट्टा पिता श्री प्रकाश केरकेट्टा 38 साल निवासी टोंगो थाना सोनक्यारी जिला जशपुर हाल मुकाम बाजरमुडा थाना तमनार
(3) मनोज कुमार साहू पिता स्वर्गीय दरस राम साहू उम्र 33 साल निवासी मोहतरा थाना सरसीवा जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ हाल मुकाम बजरमुडा थाना तमनार
(4) विनोद तिग्गा पिता जॉन तिग्गा उम्र 38 साल निवासी आमाघाट थाना तमनार
(5) योगेश कुमार राठिया पिता चैतराम राठिया उम्र 29 साल निवासी झिंगोल थाना तमनार
(6) सुभाष गुप्ता पिता त्रिलोचन गुप्ता उम्र 28 साल निवासी आमाघाट थाना तमनार

            

जप्त सम्पत्ति

ट्रेलर वाहन OD 15 S- 3252 एवं OD 23 L- 3899 में लोड कोयला 36-36 टन कोयला मय वाहन कुल कीमत करीब ₹48,00,000

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING