Advertisement Carousel
Uncategorized

जूटमिल पुलिस की अवैध शराब रेड कार्रवाई में 10 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार…..

*रायगढ़* । अवैध शराब पर कार्रवाई के क्रम में कल 15 दिसंबर को चौकी प्रभारी जूटमिल उप निरीक्षक कमल किशोर पटेल के नेतृत्व में जूटमिल पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर ग्राम नेतनागर में शराब रेड कार्रवाई किया गया । पुलिस टीम ने नेतनागर के मौदा-भाठा जाने वाले रोड पर तालाब के पास नाकेबंदी कर पैदल झोला में शराब लेकर आते *आरोपी अंदिप मिर्धा पिता अरिन्द्र मिर्धा उम्र 24 वर्ष सा0 मौदा भाठा नेतनागर चौकी जूटमिल* को पकड़ा गया है जिसके कब्जे से प्लास्टिक डिब्बा में रखा हुआ 10 लीटर महुआ शराब, कीमत 1,000 रूपये का जप्त किया गया है । जूटमिल पुलिस आरोपी अंदिप मिर्धा पर धारा 34(2), 59 (क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर रिमांड पर भेजा गया है । शराब रेड कार्यवाही में चौकी प्रभारी जूटमिल उप निरीक्षक कमल किशोर पटेल, उप निरीक्षक आर.एस. नेताम, आरक्षक जितेन्द्र दुबे और सत्या यादव शामिल थे ।

                     

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING