Advertisement Carousel
Uncategorized

ट्रांसपोर्टनगर बस स्टैंड के पास पिस्टल के साथ पकड़या युवक, #जूटमिल पुलिस की आर्म्स एक्ट की कार्रवाई…..

*रायगढ़* । कल दिनांक 16.12.2022 के देर शाम पुलिस चौकी जूटमिल के स्टाफ द्वारा मुखबिर सूचना पर ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैण्ड के पास एक व्यक्ति को पिस्टल ( बंदूक ) के साथ पकड़ा गया है । चौकी प्रभारी जूटलिम उप निरीक्षक कमल किशोर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बस स्टैण्ड के पास एक युवक पिस्टल से लोगों को भयभीत कर रहा है । पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर सुरक्षा उपाय अपनाते हुए युवक से पिस्टल अपने कब्जे में लेकर पूछताछ किया गया, युवक अपना नाम *नरेश उर्फ नानू यादव पिता नान्हे लाल यादव उम्र 26 साल साकिन धांगरडीपा थाना कोतवाली रायगढ़* का रहने वाला बताया । आरोपी के कब्जे से एक 7.65 mm सिलवर रंग का देशी पिस्टल, एक खाली मैग्जिन, एक सैमसंग कम्पनी का मोबाईल मौके पर गवाहों के समक्ष जप्त कर आरोपी पर पुलिस चौकी जूटमिल में धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है । कार्रवाई में चौकी जूटमिल के उप निरीक्षक आर.एस. नेताम, प्रधान आरक्षक रामनाथ बनर्जी, आरक्षक धीरेन्द्र कुमार पाण्डेय, बंशीलाल रात्रे की प्रमुख भूमिका रही है ।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING