Advertisement Carousel
Uncategorized

केलाभूमि की खबर का हुआ असर…शासकीय चावल की काला बाजारी में संलिप्त था दुकानदार..कलेक्टर ने समूह को किया निलंबित…

रायगढ़-:- वार्ड नंबर 29 में संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकान का संचालक कमलाकांत त्रिपाठी राशन की कालाबाजारी में संलिप्त था।इसी सिलसिले में आज अपनी दुकान के भीतर सरकारी चावल को तौल कर दूसरे बोरे मे भर कर ऑटो में लोड करवा रहा था।ये पूरी घटना वहाँ लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद है। इस मामले को लेकर आज कलेक्टर ने खाद्य विभाग को जाँच के निर्देश दिये थे।जिस पर जाँच के दौरान राशन दुकान में कई खामियां मिली है।इसलिए सर्वेश्वरी प्राथमिक उपभोक्ता भंडार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। बता दें की इस पूरे मामले को आज केलोभूमि ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था।

advertisement

क्या होगी डीवीआर की जाँच…

जानकारी मिल रही है की जाँच करने गई टीम ने वहाँ लगे कैमरे का डीवीआर भी जब्त किया है।अगर खाद्य विभाग जब्त किये गए डीवीआर की जाँच करता है तो दुकान संचालक कमलाकांत त्रिपाठी की काली करतूत उजागर हो जायेगी, अगर कैमरे के हर महीने की फुटेज भी जाँच की जाय तो इस काले कारोबार का पूरा खुलासा हो जायेगा और वो चेहरे भी उजागर हो जायेंगे जो हर माह इस दुकान से चावल उठाकर शहर के कुख्यात चावल माफिया तक राशन पहुंचाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING