Advertisement Carousel
Uncategorized

खुली तलवार लेकर लोगों को डरा रहे युवक पर #घरघोड़ा पुलिस की आर्म्स एक्ट की कार्रवाई…..

*रायगढ़* । कल दिनांक 01.01.2023 को घरघोड़ा पुलिस द्वारा मेडिकल स्टोर के सामने खुली तलवार से लोगों को डरा रहे युवक के पास से एक धारदार लोहे का तलवार जप्त कर आरोपी युवक पर 25, 27 आर्म्स एक्ट की कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

जानकारी के मुताबिक कल रात्रि करीब 22.30 बजे थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस को स्थानीय रहवासी से सूचना मिला कि ब्लाक कालोनी का कपिल पटनायक एक तलवार लेकर विरेन्द्र कुमार गुप्ता के मेडिकल स्टोर के सामने तलवार लहराते हुये लोगों को डरा धमका रहा है। थाना प्रभारी घरघोड़ा ने थाने के सहायक उप निरीक्षक राम संजीवन वर्मा, एएसआई राजेश मिश्रा, आरक्षक उधो पटेल, पुरूषोत्तम सिदार को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश दिये । पुलिस स्टाफ मौके पर पहुंच कर आरोपी युवक कपिल पटनायक से सुरक्षापूर्वक लोहे का तलवार जप्त कर थाने लाया गया । *आरोपी कपिल पटनायक पिता स्व. सुभाष पटनायक उम्र 22 वर्ष सा. वार्ड नंबर 02 कन्या शाला के पीछे घरघोडा* पर थाना घरघोड़ा में 25, 27 आर्म्स एक्ट की कार्रवाई कर आरोपी को रिमांड पर भेजा गया है ।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING