Advertisement Carousel
Uncategorized

स्वाधीनता सेनानी तोड़ाराम जोगी स्मृति 2 दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता के सम्मापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए भाजपा नेता विकास केडिया

स्वस्थ शरीर एवं मजबुत फिटनेस रखने के लिए फुटबॉल सर्वोतम खेल: विकास केडिया

advertisement

रायगढ़: 8 जनवरी नटवर स्कूल मैदान रायगढ़ में वंडर बॉयज फुटबॉल अकादमी एण्ड क्लब द्वारा आयोजित स्वाधिनता सेनानी तोड़ाराम जोगी के स्मृति में 2 दिवसीय 14 वर्षीय फुटबाल प्रतियोगिता भाजपा नेता विकास केडिया के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ जिसमें विभिन्न फुटबॉल प्रतिभागियों

की टीम ने अपना बेहतरीन खेल प्रदर्शन का जलवा दिखाया और फाइनल मैच वंडर बॉयज एव रीगल क्लब के मध्य खेला गया जिसमें वंडर बॉयज ने अपने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करने हुए विजेता टीम के रूप मे प्रतियोगिता का सिरमौर अपने नाम दर्ज किया इसी के साथ रीगल क्लब द्वितिय स्थान प्राप्त कर चमचमाती स्मृति चिन्ह अपने नाम किया।

उक्त फुडबाल प्रतियोगिता के सम्मापन कार्यक्रम में भाजपा नेता विकास केडिया ने बच्चों एवं दर्शकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन से बच्चों में छिपी प्रतिभा उभर कर सामने आता है और सभी प्रतिभावान बच्चों को प्रतियोगिता के माध्यम से एक मंच मिलता है साथ ही उन्होने कहा कि स्वस्थ शरीर एवं मजबुत फिटनेस रखने के लिए सर्वोतम है खेल इससे

बच्चो कि शारीरिक विकास सम्पूर्ण रूप से होता है। इसी के साथ उन्होंने आयोजक समिति को बच्चों के प्रतिभाओं को संवारने एवं मंच के माध्यम से आगे लाने के लिए लक्की गहलोत एवं समिति को साधुबाद दिया और आशा व्यक्त किया कि आगे चल कर यह बच्चें पूरे प्रदेश एवं देश में रायगढ़ जिले का मान बढ़ायेगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING