Advertisement Carousel
Uncategorized

अटल रॉक गार्ड गार्डन बोतल्दा राष्ट्रीय राजमार्ग 49 में अज्ञात 4 पहिया वाहन बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, गंभीर रूप से घायल हुआ बाइक सवार

खरसिया. अटल रॉक गार्ड गार्डन बोतल्दा राष्ट्रीय राजमार्ग 49 में आज एक अज्ञात 4 पहिया वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी व मौके से फरार हो गया. घटना की जानकारी स्थानीय निवासियों ने 108 एम्बुलेंस व पुलिस को दी, जिसे प्राथमिक उपचार हेतु 108 एम्बुलेंस से सिविल अस्पताल खरसिया ले जाया गया. जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया है.

advertisement

वही घायल बाइक सवार का नाम अमोलसाय बरेठ, निवासी – गुडीभांठा, वार्ड – 9, बघौदा, जिला – जांजगीर चाम्पा बताया गया है. जो फोर्टिस जिंदल अस्पताल रायगढ़ में हाउसकीपिंग का काम करता है.

वही खरसिया पुलिस दुर्घटनाकारित फरार ट्रेलर वाहन व चालक की पतासाजी में जुटी हुई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING