Advertisement Carousel
Uncategorized

18 चक्का ट्रेलर वाहन में 26 टन चोरी का कोयला के साथ आरोपी गिरफ्तार, #कोतवाली पुलिस की कार्यवाही….. रायगढ़-पूंजीपथरा रोड में नाकेबंदी कर संदिग्ध वाहन पकड़ी कोतवाली पुलिस….कोयला के अवैध रूप से फैक्ट्री में खपाये जाने की नगर कोतवाल को मिली थी सूचना…..

advertisement

      *रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन पर कोतवाली पुलिस द्वारा मुखबीर लगाकर चोरी का कोयला अवैध रूप से स्थानीय प्लांट में खपाये जाने की सूचना पर नाकेबंदी कार्यवाही कर पुराना जिंदल बेरियर उर्दना के पास एक 18 चक्का ट्रेलर वाहन को 26 टन लोड कोयला समेत पकड़ा गया है । ड्राइवर से पूछताछ में उसके पास कोयले का कोई कागजात नहीं पर चोरी का कोयला होने के संदेह पर पुलिस द्वारा ट्रेलर वाहन मय कोयला जप्त कर वाहन चालक पर कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

       जानकारी के मुताबिक कल दिनांक 16.01.2023 को थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे को मुखबिर से सूचना मिला की खरसिया-भूपदेवपुर होते हुए बिलासपुर पासिंग ट्रेलर वाहन में चोरी का कोयला पूंजीपथरा फैक्ट्री में लेकर ड्रायवर ले जा रहा है । सूचना पर थाना प्रभारी द्वारा थाने से उपनिरीक्षक आर.एस. तिवारी, सहायक उपनिरीक्षक सोहन साहू, प्रधान आरक्षक संजय तिवारी के हमराह स्टाफ नाकेबंदी कार्यवाही के लिए रवाना किया गया । देर शाम पुराना जिंदल बैरियर उर्दना के पास नाकेबंदी कर रही कोतवाली पुलिस की टीम संदेही द्वारा बताए गए 18 चक्का *ट्रेलर वाहन सीजी 10 R- 0651* को रोककर ड्राइवर से पूछताछ करने पर ड्राइवर अपना नाम *राम भरोसी गौतम पिता छोटेलाल गौतम उम्र 40 वर्ष निवासी इटाहा देवीपुर थाना रायपुरा जिला चित्रकूट (उत्तर प्रदेश)* का रहने वाला तथा बिलासपुर कोल डिपो से कोयला लेकर पूंजीपथरा जाना बताया । ड्राइवर से कोयला परिवहन के संबंध में कागजात की मांग करने पर ड्राइवर कोई कागजात नहीं होना बताया जिससे चोरी का कोयला होने के संबंध में ट्रेलर वाहन को वजन कराया गया जिसमें लगभग *26 टन कोयला कीमत ₹76,000 एवं परिवहन में प्रयुक्त ट्रेलर वाहन मय वाहन कागजात, ड्राइवर लाइसेंस जप्त* कर आरोपी ड्राइवर राम भरोसी गौतम पर *धारा 41(1+4)CrPC/379 IPC की कार्यवाही* कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING