Advertisement Carousel
Uncategorized

विकासखंड रायगढ़ के सभी शासकीय विद्यालयों में हुआ “जम्मो पढ़बो मिल जुर के” कार्यक्रम का सफल आयोजन….👉एसएमडीसी की त्रैमासिक बैठक में सदस्यों व स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी किया पुस्तकों का वाचन

advertisement

रायगढ़:-राज्य कार्यालय के निर्देशानुसार एसएमडीसी की त्रैमासिक बैठक व एक दिवसीय पठन कार्यक्रम के अंतर्गत रायगढ़ जिले की अभिनव पहल” जम्मो पढ़बो मिल जुर के” कार्यक्रम का क्रियान्वयन किया जाना था जिसके परिपालन में विकासखंड रायगढ़ में भी विकास खंड शिक्षा अधिकारी रायगढ़ श्री जी आर जाटवर जी के कुशल मार्गदर्शन में विकासखंड रायगढ़ की समस्त शालाओं में शाला प्रबंधन एवं विकास

समिति की आवश्यक त्रैमासिक बैठक व एक दिवसीय पठन कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। विदित हो कि,उक्त बैठक व कार्यक्रम में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के सदस्यों,स्थानीय जनप्रतिनिधियों,पालकों एवं माताओं को भी आमंत्रित किया गया था। बैठक के दौरान राज्य कार्यालय एवं जिला कार्यालय द्वारा दिये गए 22 बिंदुओं पर शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के सदस्यों द्वारा गहन विचार विमर्श किया गया व पूर्व में ली गई बैठक की की गई कार्यवाही का फिड बैक भी

शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के सदस्यों द्वारा लिया गया।विदित हो कि,राज्य कार्यालय के निर्देश के परिपालन में 20 जनवरी 2023 को रायगढ़ जिले के समस्त विकासखंडों के सभी शालाओं में शाला प्रबंधन समिति की तृतीय मासिक बैठक आयोजित करने के दिशा निर्देश जारी किए गए थे। जिसके परिपालन ने विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री जी आर जाटवर ने विकासखंड रायगढ़ के समस्त के लिए हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी शालाओं के उपलब्ध पुस्तकालय एवं प्राथमिक व माध्यमिक शालाओं के मुस्कान पुस्तकालय की पुस्तकों का उपयोग करते हुए जम्मो पढ़बो मिल जुर के कार्यक्रम के अंतर्गत एक दिवसीय पठन कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु पुख्ता तैयारी हेतु विकासखंड के समस्त संकुल प्रभारियों को दिशा

निर्देश दिए थे। विकासखंड रायगढ़ के समस्त शालाओं के शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के सदस्यों के साथ बच्चों के माध्यम से पालकों व स्थानीय जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जा कर एक एक पुस्तक पढ़ने हेतु प्रेरित किया गया। इसके लिए रायगढ़ विकासखण्ड के समस्त शालाओं में पूर्व व्यापक तैयारी के अंतर्गत पुस्तकों की व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, पानी की व्यवस्था, वितरण पंजी, जैसे मूलभूत चीजों की समुचित व्यवस्था की गई थी। साथ ही साथ जिला कार्यालय द्वारा दिए गए गूगल डाक में संकुल वार वांछित जानकारी की प्रविष्टि करते हुए कार्यक्रम के दौरान फोटो वीडियो लेते हुए उच्च कार्यालय को प्रतिवेदन प्रेषित किया जाना का भी निर्देश दिया गया था।

विकासखंड रायगढ़ के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी उत्कृष्ट विद्यालय कोतरा,शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जूटमिल, शासकीय हाई स्कूल ननसिया,सपनई,शास. प्राथमिक शाला जोरापाली,कोसमनारा,कलमी, कुसमुरा धनागर सहित विकासखंड के सभी संकुलों के प्राथमिक माध्यमिक हाई व हायर सेकेंडरी विद्यालयों में एसएमडीसी की त्रैमासिक बैठक व जम्मो पढ़बो मिल जुर के कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING