Advertisement Carousel
Uncategorized

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार लिए रायगढ़ एसपी का चार्ज….. एसएसपी अभिषेक मीना पुष्प गुच्छ देकर किए नए एसएसपी सदानंद कुमार का स्वागत, जिले से कार्यमुक्त हुए एसएससी अभिषेक मीना…..

रायगढ़* । 27 जनवरी को छत्तीसगढ़ शासन गृह (पुलिस) विभाग मंत्रालय महानदी भवन नया रायपुर, अटल नगर द्वारा सात भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों एवं एक राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी की नवीन पदस्थापना/स्थानांतरण आदेश जारी किया गया था । आदेश के तहत रायगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक मीना का स्थानांतरण पुलिस अधीक्षक जिला- राजनांदगांव तथा पुलिस अधीक्षक जिला नारायणपुर श्री सदानंद कुमार का पुलिस अधीक्षक जिला- रायगढ़ के पद पर नवीन पदस्थापना हुई है । पदस्थापना आदेश के परिपालन में आज नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार (भापुसे 2010) द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक मीना से जिले का पदभार लिया गया ।

advertisement

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक मीना ने पुष्प कुछ देकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार का स्वागत किये । तत्पश्चात एसएसपी श्री सदानंद कुमार जिले के पुलिस अधिकारियों से सौजन्य भेंट किया गया । श्री सदानंद कुमार वर्ष 2010 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी है जिन्होंने एकेडमी से पासआउट कर राज्य में एसडीओपी बलौदा बाजार के रूप में अपनी ट्रेनिंग से सर्विस की शुरुआत की पुलिस अधीक्षक के रूप में उनकी पहली पदस्थापना जिला बलरामपुर रहा जिसके बाद उन्होंने राज्य पुलिस अकादमी चंदखुरी में पुलिस अधीक्षक, अंबिकापुर पुलिस अधीक्षक, ईओडब्ल्यू/एसीबी, सुकमा एसटीएफ में कमांडेंट, 16वीं वाहिनी में कमांडेंट, बालोद पुलिस अधीक्षक तथा नारायणपुर पुलिस अधीक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दिए हैं । श्री सदानंद कुमार मूलत: जिला मुंगेर (बिहार) के रहने वाले हैं ।

                        *

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING