Advertisement Carousel
Uncategorized

एसएसपी सदानंद कुमार ज्वाइन करते ही जिले के 102 बदमाशों को भेजे जेल…..6 दिन के विशेष अभियान में 13 स्थायी और 89 गिरफ्तारी वारंट किए गए तमिल, वारंटियों को भेजा गया जेल…..

advertisement

*रायगढ़* । एसएसपी सदानंद कुमार जिले का प्रभार लेते ही उनके कार्य करने का विजन उनकी कार्यवाही से साफ नजर आता है । 31 जनवरी को जिले का पदभार लेते ही उन्होंने थाना चौकी प्रभारियों को जिले के संदिग्ध बदमाशों को सूचीबद्ध कर सस्पेक्टेड, वारंटियों की धरपकड़ का निर्देश दिया गया, पिछले 6 दिनों में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में 13 स्थायी वारंटी जिनमें वर्ष 2014 से फरार हत्या, दुष्कर्म के वारंटी शामिल है जिन्हें थाना प्रभारियों द्वारा मुखबिर लगाकर गिरफ्तार किया गया है । इसी प्रकार विभिन्न थाना क्षेत्र अंतर्गत पिछले 6 दिनों में 89 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया जिनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट प्राप्त हुए थे ।

स्थाई वारंटो की तामिली में सबसे अधिक 05 स्थायी वारंट लैलूंगा पुलिस द्वारा किए गए हैं । वहीं कोतवाली और तमनार ने 2-2 एवं धर्मजयगढ़, कापू, चौकी खरसिया और भूपदेवपुर द्वारा 1-1 स्थायी वारंटियों को पकड़ा गया है ।

इसी प्रकार अभियान में थाना कोतवाली ने 18 और पुसौर ने 15, जूटमिल ने 13, थाना खरसिया और चक्रधरनगर ने 10, कोतरारोड़, पूंजीपथरा और चौकी खरसिया ने 05-05, घरघोड़ा, भूपदेवपुर,कापू और चौकी जोबी ने 02-02 ने एक फरार आरोपियों को गिरफ्तारी वारंट के पालन में गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है, लंबे समय से फरार वारंटियों का जेल वारंट जारी होने पर वारंटियों को जेल दाखिल किया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING