Advertisement Carousel
Uncategorized

एसएसपी सदानंद कुमार के निर्देशन पर सीसीटीवी कैमरे से होगी रेंगालपाली चेक पोस्ट की निगरानी….देर रात थाना पुसौर और ओड़िसा बार्डर के रेंगालपाली चेक पोस्ट का औचक निरीक्षण किए एसएसपी रायगढ़

*रायगढ़* । 06 फरवरी की रात्रि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री सदानंद कुमार अचानक थाना पुसौर का निरीक्षण करने पहुंचे । जहां थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक नारायण सिंह मरकाम से थाने की सामान्य जानकारी थाना पुसौर और थाना जूटमिल क्षेत्र के ग्रामों का भ्रमण कर थाना जूटमिल अंतर्गत ओड़िसा बार्डर पर बनाये गये प्रमुख रेंगालपाली चेक पोस्ट का निरीक्षण किए । चेक पोस्ट पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे होने से एसएसपी श्री सदानंद कुमार द्वारा आपत्ति व्यक्त कर थाना प्रभारी जूटमिल कमल किशोर पटेल को चेक पोस्ट पर शीघ्र सीसीटीवी कैमरे लगवाने का निर्देश दिये । एसएसपी के निर्देशन पर तत्काल थाना प्रभारी जूटमिल कमल किशोर पटेल के द्वारा रेंगालपाली चेक पोस्ट पर हाई रेसोलुशन सीसीटीवी कैमरे लगवाये गये हैं । अब ओड़िसा बार्डर के प्रमुख चेक रेंगालपाली में थाना जूटमिल के पुलिस बल के साथ सीसीटीवी कैमरों से निगाह रखा जावेगा जिससे मादक पदार्थों की तस्करी और संदिग्धों की आवाजाही, गतिविधियों पर पुलिस निगाह रख कर कार्यवाही कर सकती है ।

advertisement
                

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING