Advertisement Carousel
Uncategorized

भाजपाइयों द्वारा विधायक लालजीत का निवास घेराव करना धर्मजयगढ़ क्षेत्र की आम मतदाता एवं किसानों का अपमान है— राजा शर्मा

घरघोड़ा रायगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के प्रवक्ता एवं पूर्व जिला किसान कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष राजा शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते कहां है कि धर्मजयगढ़ विधानसभा क्षेत्र की जनता एवं किसानों ने ही विधायक लालजीत राठिया को भारी मतों से विजय दिला कर जनाधार दिया भाजपा उसी जनाधार का विरोध मतलब धर्मजयगढ़ विधानसभा की जनता एवं किसानों का विरोध कर रही है मुद्दा विहीन भाजपाइयों के पास अब कोई मुद्दा नहीं होने से उग्र निर्णय लेने में मजबूर हो रही है ग्रामीण इलाकों में आम जनता किसानों के पास किस मुंह से जाएंगे यह वह जानते हैं इसलिए ऊपर ही ऊपर अपना उग्र रूप एवं मुद्दा विहीन आंदोलन करने में उतारू हो गए हैं जिसका एक रूप आज विधायकों के निवास घेराव भी है छत्तीसगढ़ कांग्रेस की सरकार को आम मतदाता किसानों ने भरोसे में लेकर अपना मतदान कर आशीर्वाद प्रदान किया जिससे छत्तीसगढ़ में पूर्ण बहुमत में जीताकर सरकार कांग्रेस की बनाई है और कांग्रेस की सरकार आते ही अपने घोषणा पत्र के अनुसार किसानों के ऋण माफ एवं 2540 रुपए प्रति क्विंटल धान खरीदी की घोषणा के अलावा अपने घोषणापत्र के लगभग सभी वादों को अमल किया जिससे कि लाखों किसानों को इसका भरपूर लाभ भी हुआ और किसान आर्थिक स्थिति से समृद्ध भी हुए और आज छत्तीसगढ़ का हर किसान सक्षम हुआ है जिसका जनाधार आज भी ग्रामीण इलाकों में देखने को मिल रहा है रही बात विधायक लालजीत राठिया की तो
धर्मजयगढ़ विधानसभा क्षेत्र के मतदाता किसान भाइयों ने चालीस हजार से भी अधिक मतों से जीत दिलाकर अपना विधायक बनाया क्षेत्र की जनता का आशीर्वाद आज भी कायम है हंसमुख मिलनसार सभी लोगों के काम आने वाले लालजीत सिंह राठिया की छबि आज भी धर्मजयगढ़ विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव गांव में बनी हुई है भाजपाई कितना भी जोर लगा ले परंतु धर्मजयगढ़ विधानसभा क्षेत्र की जनता का आशीर्वाद जब तक विधायक लालजीत राठिया जी के ऊपर रहेगा तब तक भाजपाई कितना भी विरोध घेराव आंदोलन करें फर्क नहीं पड़ता

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING