Advertisement Carousel
Uncategorized

मम्मी का गुम मोबाइल मिलने पर हाथों से बना ग्रीटिंग कार्ड भेंट कर बच्चे ने कहा “थैंक यू पुलिस अंकल”


रायगढ़, आज जब पुलिस कंट्रोल रूम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार ने साइबर सेल टीम के द्वारा रिकवर किये 215 मोबाइलों का वितरण किया जा रहा था । उस दौरान गुम मोबाइल पाने वालों के चेहरों पर अलग ही खुशी देखने को मिल रही थी । इसी दरम्यान तमनार सावित्रीनगर में रहने वाले आनंद मिश्रा के 12 साल के बेटे अर्जुन ने अपने हाथों से ग्रीटिंग बना कर सायबर सेल में एसआई कमल किशोर पटेल और उनकी टीम को भेंट किया और अपने मम्मी-पापा और अपनी ओर से गुम मोबाइल ढूंढकर वापस दिये जाने पर “थैंक यू”

बोला । अर्जुन के पिता और मां भी उसके साथ कंट्रोल रूम, सायबर सेल आये हुए थे । अर्जुन के पिता आनदं मिश्रा बताये कि जून 2021 में मोबाइल गुम हुआ था, उस मोबाइल का उपयोग उनकी पत्नी करती थी, उनके मोबाइल पर काफी सारे जरूरी डाक्यूमेंट थे । जब सायबर सेल की टीम उन्हें कॉल कर बताया गया कि उनका गुमा हुआ मोबाइल मिल गया है और उसे लेने 17 फरवरी को कंट्रोल रूम आना है । जब अर्जुन के दिमाग में पुलिसवालों को ग्रीटिंग के जरिए थैंक यू बोलने का आइडिया आया, जो अपने हाथ से ग्रीटिंग बनाया है । अर्जुन ओ.पी. जिंदल स्कूल, तमनार में क्लास 7 में पढ़ रहा है । वे खुशी व्यक्त करते हुए बोले कि उनको भरोसा था कि पुलिस उनका गुम मोबाइल खोज निकालेगी ।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING