Advertisement Carousel
Uncategorized

21 को निकाली जाएगी भव्य रूप से बूढ़ी माई कलश यात्रा मुख्य कलश उठाएगी कोष्टापारा की युवती, झांकी और बाजों के साथ निकलेगी यात्रा


रायगढ़, धर्म, कला और संस्कृति की रायगढ़ नगरी में हर पर्व बड़े ही धूमधाम व आस्था के साथ मनायी जाती है। फागुन माह के तीसरे मंगलवार को देवांगन समाज के द्वारा कलश यात्रा निकाली जाती है और इस साल भी इसकी तैयारियां अंतिम दौर पर है। ऐसे में रविवार को कलश यात्रा में मुख्य कलश उठाने के लिए ड्रा कराया गया।
पिछले कई सालों से फागुन माह के तीसरे मंगलवार को देवांगन समाज के द्वारा कलश यात्रा निकाली जाती है। इस साल भी 21 फरवरी को बूढ़ी माई कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसके लिए मुख्य कलश उठाने के लिए देवांगन धर्मशाला में ड्रा कराया गया। जिसमें काफी संख्या में समाज की महिलाएं, पुरूष और युवा वर्ग इक्ट्ठा हुए। ड्रा निकालने के लिए कलश उठाने वाली युवतियों के नाम का पर्चा मटका में डाला गया। इसके बाद छोटे-छोटे बच्चों के हाथों ड्रा निकाला गया। जिसमें कोष्ठापारा की युवती का मुख्य कलश उठाने के लिए नाम आया। मुख्य कलश चिंक्की देवांगन, स्वाति देवांगन, वन्दना देवांगन के द्वारा उठाया जायेगा। युवा देवांगन समाज के सदस्यों ने बताया कि बूढ़ी माई कलश यात्रा देवांगन समाज के द्वारा भव्य रूप से निकाली जाती है, लेकिन पिछले दो सालों से कोरोनाकाल के कारण यह कलश यात्रा सादगीपूर्ण ढंग से निकाली गई थी, लेकिन इस साल समिति के सदस्यों द्वारा कलश यात्रा को भव्य रूप दिया जा रहा है। जिसमें बाजे और झांकियों के साथ यह यात्रा निकाली जाएगी। लक्की ड्रा के दौरान युवा देवांगन समाज के प्रवीण देवांगन, देवेश देवांगन, सतीश देवांगन, अविनाश देवांगन, रिंकु देवांगन, भूपेन्द्र देवांगन, अनिल देवांगन, गुड्डू देवांगन, भारती देवांगन, सविता देवांगन, रजनी देवांगन, सुषमा देवांगन, गीता देवांगन के साथ ही अन्य सदस्य मौजूद थे।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING