Advertisement Carousel
Uncategorized

बीतें हफ्तेभर से कोतवाली पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही से मनचलों व सार्वजनिक जगहों पर उत्पात मचाने वाले असामाजिक तत्वों में दहशत का माहौल…एसपी मीणा के जनदर्शन का अब दिखने लगा है असर…

रायगढ़ – बढ़ते अपराध की रोकथाम में आम-जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने और सोशल पुलिसिंग की अवधारणा को और मजबूत करने के उद्देश्य से बीतें 6 दिसंबर को जिले के युवा एसपी अभिषेक मीणा द्वारा रायगढ़ शहर के पुलिस कंट्रोल रूम परिसर में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम का सकारात्मक असर अब दिखने लगा है।
जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान एसपी मीणा द्वारा मंच से आमजनता व मीडिया को स्पष्ट संदेश दिया गया था कि उनके कार्यकाल में अपराध व अपराधियों को बख्शा नहीं जायेगा, चाहें वो किसी भी बैकग्राउंड से क्यूँ न जुड़े हो।

advertisement

जिसके बाद अपने कप्तान के निर्देशन में अब नगर कोतवाल मनीष नागर एंड टीम पूरी तरह से चार्ज मोड पर आ गयी है और एक के बाद शहर के तमाम ऐसे चिन्हित स्थलों पर खास नज़र रखकर लगातार कार्यवाही कर रही हैं जहाँ पहले आये दिन असामाजिक तत्वों , शराबियों व युवतियों पर फब्तियां कसने वाले मनचलों का जमावड़ा लगा रहता था। कोतवाली पुलिस की इस हार्ड ट्रैक पेट्रोलिंग की वजह से जहाँ एक तरफ शहर के बिगड़ैल मनचलों व असामाजिक तत्वों के हौसले पस्त हो गए हैं तो वहीं दूसरी तरफ फरार आरोपियों की घेराबंदी कर धरपकड़ की कार्यवाही भी सतत जारी है जिससे शहर में लॉ एंड आर्डर वापस अपने ट्रैक पर लौट आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING