Advertisement Carousel
Uncategorized

केलोभूमि ब्रेकिंग…भाजयुमो नेता गिरफ़्तार…नाबालिग बालिका से किया… ?ज़िला भाजपा के एक बड़े नेता का है कृपापात्र…पढ़िए पूरी ख़बर…

रायगढ़…कोतवाली पुलिस ने जूटमिल क्षेत्र कैदीमुड़ा निवासी तथाकथित भाजयुमो नेता अविनाश चौहान को नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मुआमले में गिरफ़्तार किया है।बताया जा रहा है की आरोपित को कोतवाली थाने में रखा गया है।पुलिस ने पास्को एक्ट के तहत कार्यवाही की है।और भी संगीन धाराएं विवेचना के बाद जोड़े जाने की बात पुलिस द्वारा कही जा रही है। टीआई शनिप रात्रे ने घटना की पुष्टि करते हुए कार्यवाही किए जाने की बात कही है। बता दें की अभी कुछ माह पहले भी अविनाश चौहान के खिलाफ़ कोतवाली थाने में एक अपराध दर्ज किया गया था।

advertisement

उल्लेखनीय है कि आरोपी भाजयुमो नेता अविनाश चौहान को जिला भाजपा के एक आला नेता का विशेष कृपापात्र माना जाता हैं ऐसे में इस संवेदनशील मामले के सामने आने के बाद जिला भाजपा की भी फजीहत हो सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING