Advertisement Carousel
Uncategorized

ट्रेलर की चपेट में आकर कॉलेज छात्रा की हुई मौत… सुबह उर्दना चौक की घटना…

रायगढ़…आज सुबह कॉलेज छात्रा की ट्रेलर की चपेट में आ जाने से दर्दनाक मौत हो गई है।घटना उर्दना चौक की बताई जा रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक़ बैगापारा निवासी अलका एक्का पिता जगत राम एक्का बीए फर्स्ट ईयर की छात्रा है।आज सुबह इगजाम दिलाने के लिए अपनी स्कूटी से निकली थी।तभी उर्दना चौक में ट्रेलर की चपेट में आ गई।जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।कोतवाली पुलिस घटना की जानकारी मिलने के उपरांत मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया।घटना कारित वाहन को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING