Advertisement Carousel
Uncategorized

बलवा और हत्या के प्रयास मामले के फरार 2 आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा रिमांड….होली के दिन जोगीडीपा और बापू नगर के युवकों के बीच हुआ था झगड़ा मारपीट, आरोपियों पर गैर जमानतीय धाराओं के तहत दर्ज है अपराध…..

*रायगढ़* । होली के दिन जोगीडिपा और बापू नगर के युवकों के बीच नाचने-गाने के बीच झगड़ा मारपीट को लेकर दोनों पक्षों के विरूद्ध बलवा और हत्या का प्रयास का काउंटर मामला दर्ज किया गया है । मारपीट के आरोपी गिरफ्तारी से बचने फरार हैं । घटना को लेकर गवाहों ने बताया कि होली के दोपहर दोनों मोहल्ले के 10-15 लड़के एक दूसरे पर डंडा ,राड, पत्थर से प्राण घातक हमला कर कर चोट पहुंचाये हैं । थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये स्टाफ और मुखबिर लगाकर रखा गया है । 11 मार्च को मामले के एक आरोपी रूपेंद्र सारथी पिता स्वर्गीय अमृत सारथी उम्र 27 साल निवासी जोगीडीपा थाना कोतवाली रायगढ़ को कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।

advertisement

घटना के बाद से फरार आरोपियों की कोतवाली पुलिस सरगर्मी से पता तलाश कर रही थी कल मुखबीर सूचना पर अपराध के नामजद आरोपी (1) यशराज सारथी उर्फ रज्जू पिता भरत लाल सारथी उम्र 22 साल (2) दुर्गेश सारथी पिता राजेश सारथी उम्र 19 साल दोनों निवासी जोगीडीपा थाना कोतवाली रायगढ़ को केवडाबाड़ी बस स्टैण्ड के पास घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया जिन्हें कोतवाली पुलिस द्वारा न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । आरोपियों से घटना में प्रयुक्त डंडा जप्त किया गया है, शेष फरार आरोपियों की कोतवाली पुलिस सघन पतासाजी कर रही है ।

         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING