Advertisement Carousel
Uncategorized

प्रशासन व पुलिस अधिकारियों ने किया रामनवमी शोभा यात्रा के रूट का निरीक्षण….

*रायगढ़* । जिले में 30 मार्च को रामनवमी के उपलक्ष में सर्व समाज के द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जावेगा । शोभायात्रा में किसी प्रकार की अव्यवस्था ना हो इसे लेकर प्रशासन व पुलिस अधिकारीगण तैयारियों का जायजा लिया जा रहा है । इसी क्रम में आज शाम एडिशनल एसपी संजय महादेवा, सीएसपी रायगढ़ अभिनव उपाध्याय, डीएसपी ट्रैफिक सुशांत बनर्जी, तहसीलदार रायगढ़ तृप्ति चंद्राकर, थाना प्रभारी कोतवाली शनिप रात्रे, विद्युत विभाग के सुनील कुमार साहू व नगर निगम के रमेश ताती, सफाई दरोगा राजेश पाण्डेय, पीडब्ल्यू के अधिकारीगण तथा डीएसबी प्रभारी डी.पी. साहू के द्वारा आयोजन समिति के सदस्यों के साथ श्री रामनवमी शोभा यात्रा के रूट का निरीक्षण किया गया । रूट पर अनावश्यक पड़े

बिल्डिंग मटेरियल तथा सड़क किनारे पार्किंग वाहनों को शोभायात्रा के दिन व्यवस्थित करने का निर्देश मकान मालिक व प्रतिष्ठान संचालक को दिया गया है । वहीं शोभायात्रा में शामिल होने वाले सुसज्जित वाहनों के बिजली तार के संपर्क में ना आवे जिसे लेकर विद्युत विभाग के अधिकारियों को व्यवस्था समुचित करने का निर्देश अधिकारियों को दिये गये हैं । शोभायात्रा में शामिल होने वाले श्रृद्धालुओं और वाहनों की संख्या को देखते हुए यातायात व्यवस्था सुगम बनाने हेतु यातायात पुलिस द्वारा आमजन के लिये रूट चार्ट तैयार किया जावेगा, जो शोभायात्रा के दिन प्रभावशील रहेगा । रूट चार्ट की जानकारी प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से शीघ्र आमजन को दिया जावेगा ।

advertisement
     

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING