Advertisement Carousel
Uncategorized

प्रतिबंधित नशीली टेबलेट बेचने घूम रहा नशे का सौदागर गिरफ्तार…..आरोपी से 525 नग प्रतिबंधित टेबलेट जप्त, घरघोड़ा पुलिस की आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही….

*रायगढ़* । घरघोड़ा-तमनार क्षेत्र में प्रतिबंधित नशीली दवाओं के नशे के रूप में प्रयोग किए जाने की सूचना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार द्वारा एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री दीपक मिश्रा को नशे के सौदागरों पर प्रभावी कार्यवाही का निर्देश दिया गया है । एसडीओपी धरमजयगढ़ द्वारा थाना प्रभारी घरघोड़ा, तमनार एवं साइबर सेल स्टाफ को क्षेत्र में मुखबिर सक्रिय कर विशेष तौर पर ऐसे व्यक्तियों पर निगाह रखने के निर्देश दिए गए हैं । इसी क्रम में आज दोपहर घरघोड़ा पुलिस द्वारा मुखबीर सूचना पर घरघोड़ा मेन रोड पर संदेही बिदूरसिंह पुरोहित को हिरासत में लिया गया । थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि लैलूंगा रोड से घरघोड़ा की ओर नशीली दवाओं बेचने के लिए एक व्यक्ति ग्राहक तलाश कर रहा है । हिरासत में लिये गये संदेही बिदूर सिंह पुरोहित को कार्यवाही की जानकारी देकर उसकी तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 35 स्ट्रिप जिसमें प्रत्येक स्ट्रीट में 15-15 नग टेबलेट *कुल 525 नग टेबलेट कीमत ₹1260* का जप्त किया गया है । *आरोपी बिदूरसिंह पुरोहित पिता शिवरतन पुरोहित उम्र 40 वर्ष सा. कंचनपुर, थाना घरघोड़ा, जिला रायगढ़ (छ.ग.)* ने प्रतिबंधित टेबलेट स्थानीय युवकों को बेचने की फिराक में घूमना बताया है । घरघोड़ा पुलिस द्वारा आरोपी कहां से नशीले टेबलेट प्राप्त किया है , इस ओर विवेचना किया जा रहा है । गिरफ्तार आरोपी पर थाना घरघोड़ा में धारा 22 (क) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस के नेतृत्व में संपूर्ण कार्यवाही में थाना घरघोड़ा के उपनिरीक्षक एडमोन खेस, सहायक उपनिरीक्षक विल्फ्रेड मसीह, प्रधान आरक्षक उदय सिंह सिदार, आरक्षक उद्धव पटेल, पुरूषोत्तम सिदार की अहम भूमिका रही है ।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING