Advertisement Carousel
Uncategorized

मेयर व कमिश्नर ने जमा किए यूजर चार्ज


रायगढ़। मेयर श्रीमती जानकी काटजू एवं कमिश्नर श्री संबित मिश्रा ने 202-223 का यूजर चार्ज जमा कर रसीद कटवाई। इस दौरान उन्होंने सभी जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी कर्मचारियों से यूजर चार्ज जमा करने की अपील की।
शुक्रवार को मेयर श्रीमती जानकी काटजू ने अपने कार्यालय में बुलवाकर यूजर चार्ज की रसीद कटवाई और 2022-23 के लिए 720 रुपए जमा किए। इसी तरह कमिश्नर श्री संबित मिश्रा ने भी यूजर चार्ज की रसीद कटाई एवं 770 रुपए जमा किए। मेयर श्रीमती जानकी काटजू ने कहा कि स्वच्छता दीदियों द्वारा सुबह से शाम तक डोर टू डोर कचरा लेने के साथ रिक्शा खींचने और एसएलआरएम सेंटर में कचरे की छटाई करने का काम किया जाता है। यह भी बड़ी मेहनत का काम है। यूजर चार्जेस से ही उन्हें वेतन दिया जाता है, इसलिए नगर निगम के सभी

वार्ड के लोगों को समय पर यूजर चार्ज जमा करना चाहिए। इस दौरान उन्होंने शहर के नागरिकों से यूजर चार्ज जमा करने की अपील की। कमिश्नर श्री संबित मिश्रा ने कहा कि यूजर चार्ज की वसूली के लक्ष्य से बहुत कम है। इसमें शहर के सभी वार्डों के लोगों द्वारा यूजर चार्ज समय पर नहीं देने और जमा करने पर आनाकानी करने की भी बातें सामने आती है। इसलिए उन्होंने प्रत्येक दिन यूजर चार्ज काटने के लिए एसएलआरएम सेंटर सुपरवाइजर को निर्देशित किया है। उन्होंने कहा कि यूजर चार्जेस समय पर जमा करने पर अतिरिक्त भार नहीं आएगा। इसलिए प्रत्येक माह यूजर चार्ज जमा करें। इस दौरान उन्होंने अभी तक यूजर चार्ज जमा नहीं करने वालों को यूजर चार्ज जमा करने की अपील की है। इसी तरह बड़े रेस्टोरेंट, होटल एवं संस्थान, शादी विवाह घर आदि को भी समय पर यूजर चार्ज जमा करने की बात कही गई है। यूजर चार्ज समय पर जमा नहीं करने पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING