Advertisement Carousel
Uncategorized

तलवार भांज कर जन्मदिन मनाना तथाकथित शिकारी को पड़ गया महंगा…कानून की धाराओं में उलझकर खुद हो गया शिकार….

रायगढ़-:जरायम के पैरोकारों पर इन दिनों रायगढ़ पुलिस फिर से भारी पड़ने लगी है।पुलिस और कानून को चुनौती देने वाले तथाकथित निगरानी शुदा बदमाशों पर पुलिस ने नकेल कसना शुरू कर दिया है।
बता दें की दो दिन पहले शहर के ही कुछ बिगड़ैल किस्म के लोग अपने साथी के जन्मदिन के अवसर पर शहर में खुलेआम तलवार लेकर खुली जीप में शक्ति प्रदर्शन कर रहे थे।जब इस बात की जानकारी कोतवाल मनीष नागर को मिली तो उन्होंने तत्काल

मनीष नागर, थाना प्रभारी कोतवाली, रायगढ़

अपने सोर्सेज के माध्यम से इस बात की पुष्टि कर,मामले की जानकारी एसपी अभिषेक मीणा को दी।फिर एसपी से मिले निर्देश के बाद कोतवाल ने अमित यादव,अजय सागर उर्फ शिकारी और दिलीप यादव के खिलाफ आर्म्स एक्ट 25,27 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी मिल रही है की इनके ख़िलाफ़ और भी मामले दर्ज हैं। बहरहाल पुलिस इस मामले की तहकीकात कर रही है।और इस जुलूस में शामिल और लोगों की भी पहचान कर रही है।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING