Advertisement Carousel
Uncategorized

कोतवाली क्षेत्र से गुम हुई बालिका खरसिया में मिली…..नाबालिक बालिका को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पोक्सो एक्ट में गया जेल…..

*रायगढ* । 4 महीने पूर्व सिटी कोतवाली रायगढ़ क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग बालिका अचानक घर से बिना बताए कहीं चली गई थी । बलिका के परिजन 24 नवंबर 2022 को थाना सिटी कोतवाली में बालिका के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कर बताये कि बालिका सुबह स्कूल के लिए निकली थी और घर वापस नहीं आई है । बालिका के गुम रिपोर्ट से कोतवाली थाने में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध *धारा 363 आईपीसी* के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गुम बालिका की पतासाजी की जा रही थी । गुम बालिका की पतासाजी दौरान कोतवाली पुलिस द्वारा गुम बालिका के वारिशान, उसके सहेलियों से पूछताछ पर ग्राम लाखा के युवक निलेश सिंह चौहान से बालिका के मित्रता की जानकारी मिली । नीलेश और बालिका दोनों के घर पर नहीं होने से कोतवाली पुलिस मुखबिर लगाकर दोनों का संयुक्त रूप से पतासाजी किया जा रहा था । इसी बीच नीलेश के उसके खरसिया में उसके परिचित के यहां शरण लेने आने की जानकारी मिलने पर कल थाना कोतवाली से पुलिस टीम खरसिया रवाना हुई जहां संदेही निलेश सिंह चौहान के कब्जे से बालिका को दस्तयाब किया गया है। बालिका अपने बयान में निलेश द्वारा शादी का प्रलोभन देकर बहला-फुसलाकर भगा ले जाना बताई। बालिका के परिजनों और उसकी स्वयं की सहमति से मेडिकल कराकर प्रकरण में *धारा 366, 376 आईपीसी एवं 4, 6 पोक्सो* एक्ट जोड़कर *आरोपी निलेश सिंह चौहान (उम्र 19 साल), केलो डैम कोसा बाड़ी के पास, ग्राम लाखा, रायगढ़* को गिरफ्तार न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी संजय महादेवा कथा सीएसपी अभिनव उपाध्याय के मार्गदर्शन पर गुम बालिका, पतासाजी एवं आरोपी गिरफ्तारी में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे, सहायक उपनिरीक्षक सोहन साहू, प्रधान आरक्षक नंदकुमार सारथी, हेमन पात्रे की प्रमुख भूमिका रही है ।

advertisement
     

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING