Advertisement Carousel
Uncategorized

वनकर्मियों से मारपीट मामले में आरोपी गिरफ्तार, धरमजयगढ़ पुलिस ने गैर जमानतीय धाआरों में भेजा रिमांड पर….

*रायगढ़* । 07 मार्च की रात थाना धरमजयगढ़ अंतर्गत ग्राम सिसरिंगा के ओमप्रकाश गुप्ता के द्वारा उसके लड़के व अन्य 2 लोगों के साथ मिलकर वन परिक्षेत्र सिसरिंगा में कार्यरत वनकर्मियों के साथ गाली-गलौच मारपीट किया गया था ।

घटना को लेकर दूसरे दिन सुबह परिक्षेत्र सहायक सिसरिंगा के हीरालाल सरजाल द्वारा थाना धरमजयगढ़ में ओमप्रकाश गुप्ता व अन्य के द्वारा वनकर्मियों के साथ मारपीट कर शासकीय कार्य में व्यवधान को लेकर लिखित शिकायत दिया गया । आहतों का मुलाहिजा कराकर शिकायतकर्ता हीरालाल सरजाल व गवाहों का बयान लिया गया जिसमें शिकायतकर्ता और गवाह बताये कि दिनांक 07.03.2023 को रात्रि करीब 10.30 बजे गश्त के दौरान वनकर्मी हीरालाल सरजाल एवं वन चौकीदार अर्जुन सिंह यादव सिसरिंगा से जामावीरा की ओर जा रहे थे, उसी दौरान जामावीरा की ओर से एक बिना नंबर ट्रेक्टर में लकडी लोड कर कुछ लोग जा रहे थे जिसे रोकने का प्रयास किये तो वे गाड़ी नहीं रोके । वनकर्मी अपने अन्य स्टाफ को मोबाइल पर कॉल कर बताये और गाड़ी का पीछा करते हुए सिसरिंगा ओम प्रकाश के घर के पास पहुंचे, जहां ओम प्रकाश और उसके लड़के, ओम प्रकाश के यहां काम करने वाले मजदूर वनकर्मियों से गाली गलौच कर मारपीट किये । शिकायत जांच पर 10 मार्च को वनकर्मियों से मारपीट करने वाले आरोपी – ओम प्रकाश, गणेश प्रसाद, फुल प्रसाद, मनीष गुप्ता, सकुंतला गुप्ता पर नामजद धारा 147, 186, 294, 506, 332, 353 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । घटना के बाद से आरोपीगण गिरफ्तारी से बचाने फरार थे । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के निर्देशन एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी धरमजयगढ़ निरीक्षक सीताराम ध्रुव फरार आरोपियो की गिरफ्तारी के लिये लगातार दबिश देकर गिरफ्तारी के लिये दबाव बनाया जा रहा था जिससे आरोपीगण कहीं शरण नहीं ले पा रहे हैं । कल सुबह ओमप्रकाश गुप्ता का लड़का *आरोपी फुल प्रसाद गुप्ता (27 साल)* को गांव के बाहर देखा गया । तत्काल मुखबिर सूचना पर धरमजयगढ़ पुलिस टीम ग्राम सिसरिंगा दबिश देकर *आरोपी फुल प्रसाद गुप्ता* को हिरासत में लिया गया जिसे गैर जमानीय धाराओं में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है, अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये पुलिस टीम छापेमार कार्यवाही कर रही है ।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING