Advertisement Carousel
Uncategorized

रेल्वे पार्किंग में हो रही अवैध वसूली…रेल प्रशासन मौन…लूट का शिकार हो रही जनता…

रायगढ़…रेल्वे पार्किंग में रंगदारी टैक्स जोर शोर से वसूला जा रहा है।नए ठेकेदार ने पार्किंग का चार्ज लेते ही अपने कारिंदे पार्किंग के चारों तरफ तैनात कर दिए हैं।और उन जगहों पर भी दो पहिया और चार पहिया वाहनों से वसूली की जा रही है।जहां उन्हें टैक्स वसूलने के लिए अधिकृत ही नही किया गया है।
बता दें की रेल्वे परिसर में केवल दो ही पार्किंग एरिया है।जहां खड़ी गाड़ियों से टैक्स वसूला जाना है।रेल्वे स्टेशन के बाएं और दाएं तरफ कार और बाइक पार्किंग हैं।बाकी स्टेशन के सामने का एरिया नो पार्किंग जोन हैं।साथ ही स्टेशन परिसर में ही एटीएम और आरएमएस कार्यालय है।जहां दिनभर लोगों का

advertisement

आना जाना लगा रहता है।एटीएम और आरएम एस दफ्तर में आने वाले लोगों से भी ठेकेदार द्वारा रंगदारी दिखाकर जबरन टैक्स वसूला जा रहा है।और स्टेशन के सामने रोड किनारे खड़ी दो पहिया और चार पहिया वाहनों से भी जबरन टैक्स वसूला जा रहा है।जो की रेल्वे के नियमों के विरुद्ध है।बताया जा रहा है की ठेकेदार द्वारा रोजाना तकरीबन तीन हजार रुपए रंगदारी के तौर पर आम जनता से जबरन वसूला जा रहा है।यह भी कहा जा रहा है की जबरन वसूली के दौरान ठेकेदार के कारिन्दे आम लोगों से हुज्जतबाजी भी कर रहे हैं।समय रहते ही अगर रेल प्रशासन पार्किंग ठेकेदार की मनमानी और अवैध वसूली पर रोक नही लगाता है तो कभी भी अप्रिय घटना वहां घट सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING