Advertisement Carousel
Uncategorized

9 लाख 43 हजार क्विंटल धान की हो चुकी खरीदी, 3 लाख 18 हजार क्विंटल धान का हो चुका है उठाव बंगुरसिया में 57 किसान विक्रय कर चुके है धान


रायगढ़, / खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान का उपार्जन सहकारी समितियों में किया जा रहा है। किसान भी उत्साह से अपनी उपज का विक्रय कर रहे है। समितियों में किसानों के टोकन काटने से उनकी तौलाई-भराई व उठाव को लेकर सभी व्यवस्थाएं की गई है। जिले में अब तक 9 लाख 43 हजार 898 क्विंटल धान का उपार्जन हो चुका है। जिसमें से 3 लाख 18 हजार 110 क्विंटल धान का उठाव मिलरों द्वारा किया जा चुका है।
बंगुरसिया समिति में धान विक्रय करने आए नवापारा के श्री रामलाल राठिया ने बताया कि उन्होंने तीन दिन पहले टोकन कटवाया था। आज वे अपना 80 क्विंटल धान बेचने आए है। उन्होंने कहा कि समिति में धान खरीदी और किसानों की सुविधाओं के लिए अच्छी व्यवस्थाएं की गई है। इसी प्रकार चक्रधरपुर के किसान श्री कुस्टो मालाकार व अड़बहाल के किसान श्री प्रहलाद सिदार ने भी उपार्जन केन्द्र में किसानों के बैठने, शौचालय, पेयजल सहित अन्य तमाम सुविधाओं को बेहतर बताया। उल्लेखनीय है कि बंगुरसिया समिति में 18 गांव के 603 किसान पंजीकृत है। जिसमें से 57 किसान यहां लगभग 2200 क्विंटल धान बेच चुके है।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING