Advertisement Carousel
Uncategorized

किसान आंदोलन में आया नया मोड़..भाजपाई बैठे रहे आंदोलन पर और विभाष किसानों को लेकर पहुंच गए सीएम हाउस…फिर क्या हुआ पढ़िए पूरी खबर…

रायगढ़…केलो नहर को लेकर नेतनागर में चल रहे किसान आंदोलन में फिलवक्त नया मोड़ आ गया है।मंगलवार को युवा नेता विभाष सिंह आंदोलनकारी किसानों को साथ लेकर सीएम हाउस पहुंच गए।और इस मसले पर किसानों के साथ उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से चर्चा किया।

advertisement


बता दें की नेतनागर के किसान नहर के विरोध को लेकर पिछले कई दिनों से आंदोलनरत थे।इस दरमियान आंदोलनकारी किसानों और प्रशासन के बीच कई मर्तबा टकराव की स्थिति भी निर्मित हो गई थी।

इस आंदोलन में किसानों के साथ बीजेपी भी शामिल हो गई थी।लेकिन इसी बीच मास्टरस्ट्रोक खेलते हुए युवा फायर ब्रांड नेता विभाष सिंह आंदोलनकारी किसानों को लेकर सीएम हाउस पहुंच गए और मुख्यमंत्री को वस्तुस्थिति से अवगत कराया।जिसके बाद सीएम भूपेश बघेल ने फिलहाल नहर के काम को बंद करने को कहा है।जांच टीम गठन कर नहर निर्माण कार्य की जांच कराने का आश्वासन भी उन्होंने किसानों को दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING