Advertisement Carousel
Uncategorized

● धारदार हथियार लेकर घूम रहे युवक पर जूटमिल पुलिस की आर्म्स एक्ट की कार्यवाही….

*रायगढ़* । कल दिनांक 19.04.2023 को जूटमिल पुलिस की पेट्रोलिंग द्वारा मुखबिर सूचना पर छातामुड़ा अटल चौक के पास सार्वजनिक स्थान में स्टील के धारदार हथियार (फरसा) से लोगों को डराते –धमकाते अरोपी उमाशंकर साहू पिता रमेश साहू, उम्र 22 वर्ष, निवासी सांगीतराई डीपापारा थाना जूटमिल रायगढ़ को पकड़ा गया है । थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक रामकिंकर यादव को मुखबिर से युवक के हथियार लेकर आमजगह पर उत्पात मचाने की सूचना मिली थी, जिस पर पेट्रोलिंग को मौके पर भेजकर कार्यवाही कराया गया । आरोपी के कृत्य पर थाना जूटमिल में धारा 25 आर्म्स एक्ट की कार्यवाही कर रिमांड पर भेजा गया है । आर्म्स एक्ट कार्यवाही में थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक रामकिंकर यादव, प्रधान आरक्षक खीरेन्द्र जलतारे, आरक्षक सत्या यादव और विनय तिवारी की अहम भूमिका रही है ।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING