Advertisement Carousel
Uncategorized

आपके हर सुख दुख में हूं, मैं आपके साथ-विधायक प्रकाश नायक

रायगढ़- विधायक प्रकाश लगातार अपने विधानसभा क्षेत्र के सक्रिय रहते हुए जनसंपर्क अभियान के माध्यम जन जन तक न केवल शासन की महती योजनाओं को पहुंचा रहे है।बल्कि उनकी समस्याओं को जान विकास कार्यों की सौगात भी दे रहे है।जनसंपर्क अभियान के तहत बुधवार को विधायक प्रकाश नायक द्वारा पुसौर के ग्राम लारा, छोटे हरदी, ककई मुहान, कोड़पाली,देवलसुर्रा में
जनसंपर्क कर ग्रामीणों से भेट मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुनते हुए उनका त्वरित निराकरण किया गया।वही विधायक प्रकाश नायक की इस सक्रियता से जहा ग्रामीणजनों में भारी उत्साह देखने को मिलता है।जहा ग्रामीण अपने लाडले विधायक के आगमन पर भारी उत्साह के साथ उनका ढोल मंजीरे व फूल मालाओं के साथ अभूतपूर्व स्वागत सत्कार कर रहे है।

advertisement

विधायक प्रकाश नायक ने कहा कि
बीते चार वर्षो तक आपके सुख दुख में प्रकाश नायक ही आपके सुख दुख में शामिल होने पहुंचा।परंतु इस चुनावी वर्ष में बड़े बड़े धनाढ्य नेता भी आप लोगो के बीच आकर आपको बड़े बड़े सपने दिखाएंगे।परंतु वोट लेकर गायब हो जाएंगे।उक्त बाते विधायक प्रकाश नायक द्वारा पुसौर विकासखंड में सघन जनसंपर्क अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं एवम ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कही गई।वही उन्होंने आगे बताया कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने बिजली बिल हाफ के साथ किसानों का कर्जा माफ करने का काम किया गया।साथ ही धान की कीमत में वृद्धि कर किसानों को लाभ पहुंचाया गया।प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार धान का भाव बढ़ाने का कार्य कर रही है।वही

केंद्र की मोदी सरकार लगातार महंगाई बढ़ा रही है। कांग्रेस शासन द्वारा लगातार गांव गरीब,युवा,किसान के हितों में योजनाएं बनाकर उन्हें लाभ पहुंचाया जा रहा है।भूमिहीन भाईयो को 7 हजार सालाना,युवा मितान क्लब के माध्यम विभिन्न आयोजनों के लिए सालाना 1 लाख रुपए,किसानों के धान की कीमत में वृद्धि कर हर वर्ग को लाभ पहुंचाने इस कार्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा किया जा रहा है।

इनकी रही उपस्थिति
विधायक प्रतिनिधि रोहित पटेल, पुसौर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष किशोर , अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस सेवादल डॉ आनंद यादव, बसंत डनसेना, फगुलाल साव, लक्ष्मीकांत मिश्रा, दयानंद मिश्रा, बोधलाल गुप्ता, सरपंच फ़क़ीर प्रधान, पूर्व सरपंच संतोष गुप्ता, लारा सरपंच गोविंद गुप्ता, सरपंच छोटे हरदी सुरेश गुप्ता व अन्य कांग्रेसी नेता व बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING