Advertisement Carousel
Uncategorized

जिले में कोविड टीकाकरण का मिला लक्ष्य किया जा चुका है पूरा, सरपंचों से लिया गया है पूर्णता प्रमाण-पत्र मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी ने दी जानकारी

सीजी टीका पोर्टल की जानकारी कोविन पोर्टल पर अपडेट नहीं होने से दिख रहा प्रथम व द्वितीय डोज के बीच अंतर
दूसरे राज्यों व अन्य जिले से हितग्राहियों के रायगढ़ में दूसरा डोज लगवाने से बढ़ा है अंतर

रायगढ़, / कोविड टीकाकरण के संबंध में दैनिक भास्कर में प्रकाशित समाचार ‘रायगढ़ 100 प्रतिशत टारगेट पूरा करने 18 हजार को दूसरा डोज दिखा दिया जबकि टीका लगा ही नहींÓ के संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी ने प्रेस-विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी है कि कलेक्टर श्री भीम सिंह के निर्देशानुसार व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रायगढ़ के मार्गदर्शन में तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रायगढ़ व जिला टीकाकरण अधिकारी की पूरी टीम के साथ ही जिला स्तर पर अंतर विभागीय अधिकारियों के संयुक्त टीम तैयार कर सेक्टरवार प्रभारी नियुक्त कर ब्लाक व ग्राम स्तर पर सरपंच, शिक्षक, सचिव, ऑगनबाड़ी कार्यकर्ता व मितानिनों के माध्यम से टीकाकरण कराने हेतु मोबलाईज कर टीकाकृत होने से कोविड से बचाव के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार कर रायगढ़ जिले के टीकाकरण लक्ष्य को पूर्ण कर लिया गया। टीकाकरण पूर्णता के संबंध में ग्राम स्तर पर सरपंचों द्वारा भी पूर्णता प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया है।
कोविन पोर्टल प्रारंभ होने के पश्चात जो भी टीका लगता है वह कोविन पोर्टल में प्रदर्शित होता है, पूर्व में सीजीटीका पोर्टल में लगाए गए वैक्सीनेशन के हितग्राही के जानकारी का कोविन पोर्टल में स्थानांतरण नहीं हुआ है जिससे की सीजीटीका पोर्टल में प्रदर्शित नाम कोविन पोर्टल में दिखाई नहीं दे रहा है।
पूर्व में सीजीटीका के माध्यम से प्रथम डोज टीकाकृत लोगों को द्वितीय डोज कोविन पोर्टल के माध्यम से सीधे सत्यापित कर अद्यतन करने के कारण कोविन पोर्टल में प्रथम डोज की तुलना में द्वितीय डोज की संख्या अधिक प्रदर्शित हो रही है। रायगढ़ औद्योगिक जिला होने के कारण अन्य राज्य के हितग्राहियों का आना-जाना लगा रहता है। जिसके कारण अन्य राज्य के हितग्राही भी रायगढ़ में टीकाकरण का लाभ ले रहे है। वर्तमान में रायगढ़ जिला के समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में अनिवार्य 67 सत्रों के माध्यम से टीकाकरण कार्यक्रम संचालित हैं व साथ ही साथ हर घर दस्तक के माध्यम से भी टीकाकरण कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
अत: इस प्रकार सीजीटीका पोर्टल में एन्ट्री डाटा कोविन पोर्टल में पोर्ट न होने के कारण प्रथम डोज कम प्रदर्शित हो रहा है व अन्य राज्यों/जिले के हितग्राही भी टीकाकरण कार्यक्रम का लाभ लेते हुए द्वितीय डोज रायगढ़ में लगवाने के कारण कोविन पोर्टल में जिले का द्वितीय डोज 18 हजार अधिक प्रदर्शित हो रहा है।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING