Advertisement Carousel
Uncategorized

“मन की बात” ने मोदी जी और देश वासियों के बीच एक सेतु का कार्य किया है-सुरेन्द्र पतरापाली जिंदल में सुना गया मन की बात का 100 वां संस्करण….


advertisement

रायगढ़:– 3 अक्टूबर 2014 के दिन हमने ‘मन की बात’ की यात्रा शुरू की मन की बात में देश के कोने-कोने से हर आयु-वर्ग के लोग जुडे़. ‘मन की बात’ देशवासियों की अच्छाइयों और उनकी सकारात्मकता का एक अनोखा पर्व बन गया है. मोदी ने कहा कि यह एक ऐसा पर्व है, जो हर महीने आता है और जिसका सभी इंतजार करते हैं. कहा कि हम इसमें सकारात्मकता और लोगों की भागीदारी का जश्न मनाते हैं.
इस जश्न का यह 100 वां रविवार था जिसे भाजपा ने इसे जश्न के रूप में मनाया इसी कड़ी में पतरापाली जिंदल शक्ति केंद्र में भाजपा पार्षद रूप चंद पटेल के मार्गदर्शन व मण्डल प्रभारी सुरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में शताधिक कार्यकर्ताओ व जनता के साथ मिलकर मन की बात को सुना गया।
इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने कहा कि यह कार्यक्रम उनके लिए दूसरों के गुणों की पूजा करने की तरह रहा है. पीएम मोदी ने कहा कि ‘मन की बात’ कोटि-कोटि भारतियों के मन की बात है. उनकी भावनाओं का प्रकटीकरण है. 3 अक्टूबर 2014 के दिन हमने ‘मन की बात’ की यात्रा शुरू की. मन की बात में देश के कोने-कोने से हर आयु-वर्ग के लोग जुडे़. ‘मन की बात’ देशवासियों की अच्छाइयों और उनकी सकारात्मकता का एक अनोखा पर्व बन गया है. मोदी ने कहा कि यह एक ऐसा पर्व है, जो हर महीने आता है और जिसका सभी इंतजार करते हैं. कहा कि हम इसमें सकारात्मकता और लोगों की भागीदारी का जश्न मनाते हैं।
‘मन की बात’ के 100वें एपिसोड का देशभर के 4 लाख सेंटरों में लाइव प्रसारण किया गया. पीएम मोदी ने आकाशवाणी पर प्रसारित अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को भारतीयों की भावनाओं का प्रकटीकरण करार दिया. उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम से जुड़ने वाला हर विषय जनआंदोलन बन गया. इसे जन-आंदोलन आप लोगों ने बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING