Advertisement Carousel
Uncategorized

जुआ खेलने और खिलाने वाले जाएंगे जेल, ग्राम झरना मेला में खुडखुड़िया जुआ की सूचना पर तमनार और घरघोड़ा पुलिस की संयुक्त टीम की रेड….जुआ रेड में पकड़े गए 4 आरोपियों से 1 लाख 7 हजार 640 रूपये नगद, 06 मोबाइल और खुडखुड़िया जुआ सामग्री की जब्ती…..

*रायगढ* । तमनार, घरघोड़ा और लैलूंगा के अंदरूनी क्षेत्रों में विशेषकर मेला समय खुडखुड़िया नामक जुआ पट्टी पर लोगों क द्वारा रूपये के दांव लगाकर जुआ की सूचनाएं प्राप्त होती रही है जिस पर प्रभावी कार्यवाही हेतु एसएसपी रायगढ़ श्री सदानंद कुमार द्वारा एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री दीपक मिश्रा को योजनाबद्ध तरीके से कार्यवाही का निर्देश दिया गया था, निर्देशों के तारतम्य में थाना प्रभारियों द्वारा क्षेत्र में अवैधानिक गतिविधियों की सूचना देने मुखबिर तैनात कर रखा गया है कि इसी क्रम में कल थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रवीण मिंज को ग्राम झरना के मेला स्थल पर खुडखुड़िया जुआ होने की सूचना मुखबिर से प्राप्त हुई । थाना प्रभारी तमनार द्वारा एसएसपी

महोदय को सूचना से अवगत कराया गया जिनके मार्गदर्शन पर देर रात्रि करीब 02.30 बजे थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक शरद चंद्रा एवं थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रवीण मिंज के नेतृत्व में दोनों थानों की संयुक्त टीम गठित कर जुआ स्थान पर पुलिस टीम द्वारा रेड किया गया । जहां जुआ खेलने वाले घेराबंदी दौरान तितर-बितर हो गए । पुलिस टीम ने मौके से खुडखुड़िया खिला रहे 4 व्यक्ति – ग्राम झिंकाबहाल तमनार के प्रतीक बेहरा, और ग्राम साल्हेपाली थाना घरघोड़ा के टिकेश्वर राठिया, लीलांबर निषाद और जगत राम राठिया को पकड़ा जिनके पास से *नकदी जुमला रकम ₹107640, 06 नग मोबाइल तथा खुडखुड़िया जुआ सामग्री* – खुडखुड़िया पट्टी, गोटी, झंडी-मुंडी, टोकरी एवं पेट्रो मैक्स (लाइट) की जब्ती की गई है । आरोपियों के विरुद्ध थाना तमनार में नवीन छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम धारा 6 के अंतर्गत कार्यवाही कर

advertisement

आरोपियों को गिरफ्तार कर आज न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया है । जुआ रेड कार्यवाही हेतु गठित टीम में थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक शरद चंद्रा, थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रवीण कुमार मिंज, थाना तमनार के सहायक उप निरीक्षक खेमराज पटेल, सहायक उपनिरीक्षक नरसिंह नाथ यादव, प्रधान आरक्षक संतोष कुर्रे आरक्षक अरविंद पटनायक, भूपेश राठिया, भीष्म देव सागर, थाना घरघोड़ा के सहायक उपनिरीक्षक विल्फ्रेड मसीह, प्रधान आरक्षक राजेश उरांव, आरक्षक बीरबल भगत, सुमित उरांव शामिल थे ।

गिरफ्तार आरोपी–
(1) प्रतीक बेहरा पिता पितांबर बेहरा उम्र 31 साल निवासी झिंकाबहाल थाना तमनार
(2) टिकेश्वर राठिया पिता अंगद राम राठिया उम्र 23 साल ग्राम साल्हेपाली थाना घरघोड़ा
(3) लीलांबर निषाद पिता तीरथ प्रसाद निषाद उम्र 34 साल ग्राम साल्हेपाली थाना घरघोड़ा
(4) जगत राम राठिया पिता जय राम राठिया उम्र 40 साल ग्राम साल्हेपाली थाना घरघोड़ा जिला रायगढ़

             

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING