Advertisement Carousel
Uncategorized

छत्तीसगढ़ के भांचा भगवान राम के अष्टप्रहरी यज्ञ में शामिल हुए अनिल चीकू पूर्वांचल के शकरबोगा और सरिया के लूकापारा में अष्टप्रहरी यज्ञ में शामिल हुए अनिल चीकू

advertisement

रायगढ़।गांव गांव में चल रहे नाम यज्ञ कार्यक्रमों में छत्तीसगढ़ के भांचा राम भगवान के भक्ति रस की बयार बह रही है।इसी क्रम में रायगढ़ विधानसभा के पूर्वांचल के ऐतिहासिक गांव शकरबोगा और सरियांचल के लूकापारा के भक्त जनों ने इसका आयोजन किया था।

इस अष्ट प्रहरी यज्ञ में अनिल अग्रवाल चीकू,सत्यम पंडा,विनय शुक्ला,तनमय प्रधान,गुणनिधि गुप्ता, भोजराम,लीलाधर,शेखर सिदार,गोवर्धन और श्याम आदि ने भाग लिया।ज्ञात हो की इस अष्टप्रहरी रामनाम यज्ञ में छत्तीसगढ़ के भांचा राम भगवान जी की परिवार सहित पूजा की जाती है और गांव सहित पूरे जिले और प्रदेश की जनता के स्वास्थ्य, चिरायु,दीर्घायु होने की प्रार्थना के साथ सुख,समृद्धि,शांति की कामना की जाती है।
श्री रामनाम अष्टप्रहरी यज्ञ के कार्यक्रम में अनिल अग्रवाल चीकू सहित उनके साथ पहुंचे अतिथि जनों का शकरबोगा और लुकापारा गांव के नागरिकों द्वारा भक्ति भाव से गले लगाकर आतिथ्य सत्कार किया और उपस्थित विप्रजनों के द्वारा पूजा-अर्चना करवाकर प्रसाद प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING