Advertisement Carousel
Uncategorized

खुलासा…नाबालिग के अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझाई…मृतक की चचेरी बहन ने ही की थी मासूम की हत्या…पढ़िए पूरी ख़बर…

रायगढ. जिला मुख्यालय रायगढ से करीबन 10 कि0मी0 की दूरी पर थाना कोतरा रोड क्षेत्र के ग्राम चिराईपानी के शासकीय प्राथमिक शाला भवन में उस समय सनसनी फैल गयी जब निर्माणाधीन स्कूल के भीतर 11 वर्षीय नाबालिक का शव मिला। जैसे ही सूचना पुलिस को मिली रायगढ जिले के संवेदनशील वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के द्वारा संजय महादेवा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायगढ थाना कोतरा रोड के पर्यवेक्षण अधिकारी श्रीमती निकिता तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक (आईयूसीएडब्ल्यू) रायगढ एवं उप निरीक्षक गिरधारी साव थाना प्रभारी कोतरा रोड को अंधे कत्ल को सुलझाने हेतु दिशा निर्देश दिये। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ के दिशा

निर्देशन पर हर एक पहलुओ पर बारिकी एवं सुक्ष्मता पूर्वक विवेचना की गई मौके पर फारेंसिक एक्सपर्ट डॉग स्काड साईबर सेल की टीम एवं संभागीय फिंगर प्रिंट की मदद ली गई। घटना के संबंधित बिन्दुओ पर पूछताछ करने पर पाया गया कि घटना दिनांक 24. 05.2023 की शाम मृतक के शव के पास अंतिम बार भारती चौहान नामक लडकी को देखा गया जिसे दृष्टीगत रखते हुए भारती चौहान को मौके पर तलब कर पूछताछ किया गया। शुरूआत में भारती उर्फ उमा चौहान के द्वारा पुलिस को गुमराह कर प्रकरण के विवेचना में भटकाया गया। उमा चौहान के द्वारा बताये गये सभी तथ्यों की तस्दीक की गई पाया गया कि करीबन दो माह पूर्व मृतक के निवास से करीबन दस हजार रूपये की चोरी हुई थी। भारती उर्फ उमा चौहान का मृतक के

advertisement

घर अक्सर आना जाना था कि मृतक के माता, मृतक के द्वारा भारती चौहान को कहा गया कि आप ही हमारे घर आते हो पैसा चोरी आप ही के द्वारा किया गया है, आप चोरनी हो इस बात से क्षुब्ध होकर भारती चौहान के द्वारा बदला लेने के लिए मृतक जो कि रिश्ता में चचेरा भाई है उसे अपने योजना बनाकर निर्माणाधीन स्कूल भीतर ले जाकर बरामदा में गला को दबा कर पत्थर एवं गुप्ती से मारकर हत्या कर दी एवं शव को बरामदे से खींच कर स्कूल भीतर कमरे में रख कर अपने घर चली गई कि शव पंचनामा कार्यवाही उपरांत पी०एम० रिपोर्ट प्राप्त हुआ, डाक्टर द्वारा अपने रिपोर्ट में मृतक के गले की हड्डी टूटने, श्वास अवरोध होने एवं मृतक की मृत्यु हत्यात्मक होने की पुष्टि की गई है, आरोपिया भारती उर्फ उमा चौहान पिता रामलाल चौहान उम्र 19 वर्ष निवासी चिराईपानी थाना कोतरा रोड जिला रायगढ

छ०ग० को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया, जो अपना जुर्म कबुल की घटना में प्रयुक्त ईट का टूकडा, लोहे की गुप्ती तथा घटना के समय पहनी हुई हाफ पेट, टी शर्ट जिसमें खून का दाग लगा है को भी बरामद कराई। प्रकरण की विवेचना पर आरोपिया के विरूद्ध प्रथम दृष्टया गिर० योग्य साक्ष्य पाये जाने पर गिर0 किया गया है, जिसे न्यायिक रिमाण्ड पर पेश किया जाता है । पर्यवेक्षण अधिकारी श्रीमती निकिता तिवारी के टीम उप निरी० गिरधारी साव थाना प्रभारी कोतरा रोड, सउनि0 राजेन्द्र प्रसाद राठौर, सउनि० कुसुम कैवर्त, प्र0आर0 प्रेम सिंह सिदार, आर० गोविद पटेल, आर० संदीप कौशिक, आर०

कमलेश यादव, आर० देव कुमार सोनवानी, आर० दिलीप सिदार, म०आर० आशा सिदार, म०आर० श्यामा सिदार, म०आर० सुनिता लकड़ा के साथ साईबर सेल की टीम, महिला सेल रायगढ की टीम के द्वारा लगातार प्रयास किया गया, परीणाम स्वरूप अंधे कत्ल के आरोपिया को 24 घण्टे के भीतर रायगढ पुलिस के द्वारा सलाखो के पीछे पहुचाया गया। जिसे ग्राम चिराईपानी किरोडीमलनगर क्षेत्र की जनता द्वारा मुक्त कंठ से रायगढ पुलिस की सराहना की। रायगढ पुलिस के इस कार्यवाही से आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास में बढोतरी हुई है ।

रायगढ. जिला मुख्यालय रायगढ से करीबन 10 कि0मी0 की दूरी पर थाना कोतरा रोड क्षेत्र के ग्राम चिराईपानी के शासकीय प्राथमिक शाला भवन में उस समय सनसनी फैल गयी जब निर्माणाधीन स्कूल के भीतर 11 वर्षीय नाबालिक का शव मिला। जैसे ही सूचना पुलिस को मिली रायगढ जिले के संवेदनशील वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के द्वारा संजय महादेवा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायगढ थाना कोतरा रोड के पर्यवेक्षण अधिकारी श्रीमती निकिता तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक (आईयूसीएडब्ल्यू) रायगढ एवं उप निरीक्षक गिरधारी साव थाना प्रभारी कोतरा रोड को अंधे कत्ल को सुलझाने हेतु दिशा निर्देश दिये। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ के दिशा निर्देशन पर हर एक पहलुओ पर बारिकी एवं सुक्ष्मता पूर्वक विवेचना की गई मौके पर फारेंसिक एक्सपर्ट डॉग स्काड साईबर सेल की टीम एवं संभागीय फिंगर प्रिंट की मदद ली गई। घटना के संबंधित बिन्दुओ पर पूछताछ करने पर पाया गया कि घटना दिनांक 24. 05.2023 की शाम मृतक के शव के पास अंतिम बार भारती चौहान नामक लडकी को देखा गया जिसे दृष्टीगत रखते हुए भारती चौहान को मौके पर तलब कर पूछताछ किया गया। शुरूआत में भारती उर्फ उमा चौहान के द्वारा पुलिस को गुमराह कर प्रकरण के विवेचना में भटकाया गया। उमा चौहान के द्वारा बताये गये सभी तथ्यों की तस्दीक की गई पाया गया कि करीबन दो माह पूर्व मृतक के निवास से करीबन दस हजार रूपये की चोरी हुई थी। भारती उर्फ उमा चौहान का मृतक के घर अक्सर आना जाना था कि मृतक के माता, मृतक के द्वारा भारती चौहान को कहा गया कि आप ही हमारे घर आते हो पैसा चोरी आप ही के द्वारा किया गया है, आप चोरनी हो इस बात से क्षुब्ध होकर भारती चौहान के द्वारा बदला लेने के लिए मृतक जो कि रिश्ता में चचेरा भाई है उसे अपने योजना बनाकर निर्माणाधीन स्कूल भीतर ले जाकर बरामदा में गला को दबा कर पत्थर एवं गुप्ती से मारकर हत्या कर दी एवं शव को बरामदे से खींच कर स्कूल भीतर कमरे में रख कर अपने घर चली गई कि शव पंचनामा कार्यवाही उपरांत पी०एम० रिपोर्ट प्राप्त हुआ, डाक्टर द्वारा अपने रिपोर्ट में मृतक के गले की हड्डी टूटने, श्वास अवरोध होने एवं मृतक की मृत्यु हत्यात्मक होने की पुष्टि की गई है, आरोपिया भारती उर्फ उमा चौहान पिता रामलाल चौहान उम्र 19 वर्ष निवासी चिराईपानी थाना कोतरा रोड जिला रायगढ छ०ग० को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया, जो अपना जुर्म कबुल की घटना में प्रयुक्त ईट का टूकडा, लोहे की गुप्ती तथा घटना के समय पहनी हुई हाफ पेट, टी शर्ट जिसमें खून का दाग लगा है को भी बरामद कराई। प्रकरण की विवेचना पर आरोपिया के विरूद्ध प्रथम दृष्टया गिर० योग्य साक्ष्य पाये जाने पर गिर0 किया गया है, जिसे न्यायिक रिमाण्ड पर पेश किया जाता है । पर्यवेक्षण अधिकारी श्रीमती निकिता तिवारी के टीम उप निरी० गिरधारी साव थाना प्रभारी कोतरा रोड, सउनि0 राजेन्द्र प्रसाद राठौर, सउनि० कुसुम कैवर्त, प्र0आर0 प्रेम सिंह सिदार, आर० गोविद पटेल, आर० संदीप कौशिक, आर० कमलेश यादव, आर० देव कुमार सोनवानी, आर० दिलीप सिदार, म०आर० आशा सिदार, म०आर० श्यामा सिदार, म०आर० सुनिता लकड़ा के साथ साईबर सेल की टीम, महिला सेल रायगढ की टीम के द्वारा लगातार प्रयास किया गया, परीणाम स्वरूप अंधे कत्ल के आरोपिया को 24 घण्टे के भीतर रायगढ पुलिस के द्वारा सलाखो के पीछे पहुचाया गया। जिसे ग्राम चिराईपानी किरोडीमलनगर क्षेत्र की जनता द्वारा मुक्त कंठ से रायगढ पुलिस की सराहना की। रायगढ पुलिस के इस कार्यवाही से आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास में बढोतरी हुई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING