Advertisement Carousel
Uncategorized

पढ़ाई के साथ-साथ तकनीक भी सिखाएं : रामचन्द्र संस्कार स्कूल में हुई टीचर्स ट्रेनिंग

रायगढ़। जिले की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था संस्कार पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय टीचर्स प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। संस्था की प्राचार्या श्रीमती रश्मि शर्मा ने बताया कि प्रसिद्ध शिक्षाविद एवं मोटिवेटर रामचन्द्र शर्मा के द्वारा सभी शिक्षकों को आनेवाले सत्र में छात्र-छात्राओं को किस प्रकार की शिक्षा एवं व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम चलाकर सफल होने का उपाय बताने हेतु प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान रामचन्द्र शर्मा ने शिक्षकों को बताया कि किताबी ज्ञान देने के साथ-साथ पढ़ाई कैसे की जाती है, किसी भी विषय पर कैसे फोकस किया जाना चाहिए, प्रतियोगी परिक्षाओं में पढ़ाई के दौरान किन तकनीक का उपयोग किया जाना चाहिए, शैक्षणिक प्रणाली के साथ-साथ सिखाते समय अन्य व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम चलाकर बच्चों में आत्म विश्वास जागृत करने आदि के उपाय बताए गए। संस्कार पब्लिक स्कूल में प्रशिक्षण के दौरान स्मार्ट बोर्ड का उपयोग भी सिखाया गया। इस प्रशिक्षण में पीरीयड के दौरान टीचर्स से पढ़ाई के दौरान कक्षा में आने वाली परेशानियों के बारे में भी विचार-विमर्श किया गया। पैरेन्ट्स को जागरूक करने के तरीके, विद्यार्थियों को होमवर्क देने संबंधी जानकारी, खेलकूद के लिए प्रेरित करने की जरूरत, ड्रॉईंग एवं नृत्य संगीत का व्यक्तित्व विकास में योगदान का महत्व, असेम्बली के दौरान बच्चों में लीडरशिप का विकास, एमबीबीएस एवं आईआईटी के लिए विशेष कक्षाएं एवं नोट्स आदि उपलब्ध कराने, लाईब्रेरी को ज्ञानवर्धन हेतु किस प्रकार उपयोग किया जाए आदि बातों पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में गहन चर्चा हुई। प्राचार्या श्रीमती रश्मि शर्मा ने इस प्रकार के शिविर की उपयोगिता को बताते हुए कहा कि इससे सभी टीचर्स का ज्ञानवर्धन एवं तकनीक का विकास अनिवार्य रूप से होता है। अत: आनेवाले समय में भी इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविर आयोजित होते रहेंगे।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING