Advertisement Carousel
Uncategorized

लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रही युवती की संदिग्ध मौत मामले में युवक पर गैर इरादतन हत्या का अपराध दर्ज…..सिम्स बिलासपुर में ईलाज दौरान हुई थी युवती की मौत, चक्रधरनगर पुलिस की कार्यवाही में आरोपी गया जेल…..

*रायगढ़* । थाना चक्रधरनगर क्षेत्र अंतर्गत अंबेडकर आवास मेडिकल कॉलेज के पास किराये मकान में रहने वाली युवती की सिम्स अस्पताल बिलासपुर में 8 मार्च को इलाज दौरान संदिग्ध मौत हुई थी । थाना सरकण्डा, बिलासपुर से मर्ग डायरी अग्रिम जांच के लिये थाना चक्रधरनगर को प्राप्त हुआ । जांच में मृतिका के परिजनों से कथन लेकर जांच किया गया जिसमें परिजन बताए कि युवती को अविवाहित बताकर उसके साथ रिलेशनशिप में रहने वाले *दानिश खान उर्फ समीर हसन पिता जमाल खान उम्र 27 वर्ष निवासी इंदिरा नगर रायगढ़ थाना

कोतवाली* द्वारा युवती को गर्भपात के लिए असुरक्षित तरीके से दवाई खिलाने से युवती की तबीयत बिगड़ी और ईलाज दौरान उसकी असमय मौत हुई है । मर्ग जांच में आरोपी दानिश खान उर्फ समीर हसन द्वारा जानबूझकर गर्भपात के लिए अज्ञात दवा खिलाने से ईलाज दौरान युवती की मृत्यु होना पाए जाने से थाना चक्रधरनगर में 29 मई को आरोपी पर गैर इरादतन हत्या (धारा 304 आईपीसी) का अपराध पंजीबद्ध किया गया । मामला संवेदनशील होने से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के निर्देशन पर सीएसपी रायगढ़ अभिनव

advertisement

उपाध्याय द्वारा मामले की डायरी अपने हस्ते लिया गया । अनुसंधानकर्ता अधिकारी सीएसपी रायगढ़ के नेतृत्व में थाना प्रभारी चक्रधर नगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर, उपनिरीक्षक जीपी बंजारे एवं हमराह स्टाफ द्वारा कल आरोपी के घर दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लिया गया । जांच में मृतिका एवं आरोपी के कॉल रिकॉर्ड व अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य की जब्ती कर आरोपी की विधिवत गिरफ्तारी करते हुए आज रिमांड पर भेजा गया जहां आरोपी का जेल वारंट जारी होने पर चक्रधरनगर पुलिस द्वारा आरोपी को जिला जेल दाखिल किया गया है ।

     

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING