Advertisement Carousel
Uncategorized

संस्कार स्कूल के द्वारा शर्बत वितरण, गर्मी में राहत टीचर सहित सभी हुए शामिल


रायगढ़। जिले की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था संस्कार पब्लिक स्कूल के द्वारा शहर के 5 स्थानों पर भारी गर्मी को देखते हुए शर्बत एवं जल वितरण किया गया। संस्था की प्राचार्या श्रीमती रश्मि शर्मा ने बताया कि मार्गदर्शक रामचन्द्र शर्मा के निर्देशन मे संस्कार स्कूल के टीचर्स एवं स्टाफ के द्वारा शहर के 5 स्थानों

का चयन कर प्रात: 10 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक जल एवं शर्बत का वितरण किया गया। जिसका लाभ हजारों लोगों ने उठाया। प्राचार्या श्रीमती रश्मि शर्मा ने कहा कि ऐसे कार्यों से पुण्य तो मिलता ही है साथ में विद्यार्थियों में भी सेवाभावना जागृत होती है। यही कारण है कि संस्कार पब्लिक स्कूल शिक्षा के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम भी करवाती रहती है।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING