Advertisement Carousel
Uncategorized

संस्कार स्कूल में पर्यावरण संरक्षण दिवस समारोह का आयोजन….छात्र-छात्राओं व शिक्षक-शिक्षिकाओं ने स्कूल परिसर में लगाए पौधे, लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

advertisement

रायगढ़। शहर की प्रसिद्ध शैक्षणिक संस्था संस्कार पब्लिक स्कूल में सोमवार को विश्व पर्यावरण दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं व शिक्षक-शिक्षिकाओं ने स्कूल परिसर में पौधरोपण किया और उसकी सुरक्षा व संवर्धन कर पेड़ बनाने का संकल्प लिया।


स्कूल के मार्गदर्शक रामचंद्र शर्मा ने अपने संदेश में पर्यावरण संरक्षण की जरूरत बताते हुए कहा कि स्वच्छ पर्यावरण के लिए हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने होंगे। साथ ही उसकी सुरक्षा कर पौधों को पेड़ का रूप देने की भी हमें जिम्मेदारी

निभानी होगी। उन्होंने इस वर्ष की थीम ‘प्लास्टिक प्रदूषण का समाधानÓ पर विशेष जोर देते हुए प्लास्टिक से पर्यावरण पर पडऩे वाले दुष्प्रभावों को बताते हुए पालीथिन व अन्य प्लास्टिक वस्तुएं का उपयोग न करने की सलाह दी। इस मौके पर स्कूल परिसर में विभिन्न प्रजाति के पौधे लगाए गए और उसकी सुरक्षा का भी संकल्प लिया गया।


—

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING