Advertisement Carousel
Uncategorized

छत्तीसगढ़ में स्कूल 26 जून से प्रारंभ होंगे: मुख्यमंत्री के निर्देश पर ग्रीष्मकालीन अवकाश की अवधि 16 जून से 25 जून तक बढ़ायी गई स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

advertisement

रायगढ़, 14 जून 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा प्रदेश में भीषण गर्मी और लू से बच्चों की सुरक्षा के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश बढ़ाने के दिए गए निर्देश के परिपालन में छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा मंत्रालय से आदेश जारी कर दिया गया है। ग्रीष्म कालीन अवकाश की अवधि 16 जून से 25 जून तक बढ़ा दी गई है। स्कूल 26 जून से प्रारंभ होंगे।
स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि वर्तमान में प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी व लू को दृष्टिगत रखते हुए, राज्य शासन ग्रीष्मकालीन अवकाश की अवधि में 16 जून 2023 से 25 जून 2023 तक वृद्धि करता है। प्रदेश में शालाएं 26 जून 2023 से प्रारंभ होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING