Advertisement Carousel
Uncategorized

बढ़ती गर्मी में शहरवासी बिजली…पानी के लिए बेहाल…शहर सरकार पूरी तरह फेल…अब नेता प्रतिपक्ष ने कहा..पढ़िए पूरी ख़बर…

रायगढ़….तेज तपिश के बीच नगरवासी पानी और बिजली की समस्या से जूझ रहे हैं।पानी और बिजली के लिए पूरे शहर में हाहाकार मचा हुआ है।इधर प्रशासनिक अधिकारी और शहर सरकार के नुमाइंदे एसी चेंबर में बैठकर शहर सरकार चला रहे हैं।बता दें की शहरवासी बिजली,पानी और सड़क जैसी बुनियादी समस्याओं से जूझ रहे हैं।इस भीषण गर्मी में झुलस रहे हैं।लेकिन प्रशासन और शहर सरकार कथिततौर पर केवल परसेंटेज का खेल खेल रहे हैं।इधर इन तमाम परेशानियों से जूझ रही जनता का दर्द अब सोशल मीडिया पर छलक रहा है।शहर के पीड़ित लोग अब अपनी परेशानियां सोशल मीडिया पर बयां कर रहे हैं।शहर सरकार की नाकामियों पर अपनी राय वयक्त कर रहे हैं।

advertisement


बहरहाल इन सब बातों के बीच मुद्दा यह है की शहर के लोगों को इस भीषण गर्मी में बिजली और पानी की समस्या से कौन निजात दिलाएगा।इसी बीच कल वार्ड नं 25 की महिलाएं पानी की समस्या को लेकर नेता प्रतिपक्ष पूनम पटेल सोलंकी से मिली थी।जिसके बाद नेता प्रतिपक्ष अमृत मिशन प्रभारी ऋषि राठौर से मिलीं और महिलाओं की समस्या से अवगत कराया ऋषि राठौर ने तत्काल समस्या से निजात दिलाने की बात कहते हुए प्रभावित मोहल्ले में जाकर कार्य प्रारंभ करवा दिया है।इधर नेता प्रतिपक्ष पूनम पटेल सोलंकी ने कहा है की पानी की समस्या चारों तरफ है।अगर निगम इस समस्या से निजात नहीं दिलाता है तो इस मुद्दे को लेकर आंदोलन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING