Advertisement Carousel
Uncategorized

नहीं रहे शैलेश शर्मा नम आँखों से नगरवासियों ने दी अंतिम बिदाई


खरसिया।खरसिया के वरिष्ठ पंडित श्री रामनिवास शर्मा के सुपुत्र व खरसिया के कांग्रेस नेता गोपाल शर्मा (पत्रकार ) के बड़े भाई शैलेश शर्मा ( सल्लु ) का 16 दिसंबर को आकस्मिक निधन 50 वर्ष की उम्र में हो गया। वे अपने पीछे एक पुत्र एक पुत्री सहित भाई बन्धुओ का रोता बिलखता परिवार छोड़ चले गए। जिनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को सुबह 8.30 बजे खरसिया के मौहपाली रोड़ स्थित मुक्तिधाम में किया गया। उनके निधन से ब्राम्हण समाज एवं नगर में शोक की लहर रही। उनकी अंतिम संस्कार में सभी समाज के लोग शामिल रहे और उन्हें अश्रुपूरित नेत्रों से अंतिम विदाई दी।

विदित हो की धार्मिक तथा सामाजिक कार्यक्रमों में सदैव अग्रणी रहने वाले मिलनसार युवा शैलेश शर्मा का असामयिक निधन गुरुवार की शाम करीब 6:00 बजे सड़क दुर्घटना में हो गया। बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय राजमार्ग 49 में बानीपाथर ओवरब्रिज के समीप यह अप्रिय दुर्घटना घटित हुई। वहीं शुक्रवार को स्थानीय मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। 50 वर्ष की अल्पायु में हुए इस दुखद निधन पर हर किसी की आँखें नाम थी । नगर के बोल बम सेवा समिति , प्रेस क्लब, मारवाड़ी युवा मंच , श्याम कुटुंब सहित अन्य सामाजिक संस्थाओं तथा कांग्रेस भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई देते हुए स्वजनों को इस दुख की बेला में धैर्य प्रदान करने हेतु परमपिता से प्रार्थना की है। प्रेस क्लब खरसीअ के सचिव सुनील अग्रवाल ने सल्लू शर्मा के निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि मेरे प्रिय सल्लू शर्मा के आकस्मिक निधन का समाचार मेरे लिए अत्यंत ह्रदय विदारक तथा पीड़ादायक है। मैं ईश्वर से प्राथना करता हूं कि सभी चाहने वालो तथा परिजनों को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करे।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING