Advertisement Carousel
Uncategorized

संस्कार स्कूल में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस शिक्षक-शिक्षिकाओं व छात्र-छात्राओं ने किया योगाभ्यास अपनी दिनचर्या में योग को शामिल करने का लिया संकल्प


रायगढ़। शहर की प्रसिद्ध शैक्षणिक संस्था संस्कार पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। योग प्रशिक्षक ने स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं व छात्र-छात्राओं को सामूहिक योगाभ्यास कराया और इसके महत्व बताए। संस्था के मार्गदर्शक रामचंद्र शर्मा ने बताया कि ‘एक विश्व एक स्वास्थ्य’ की थीम पर इस साल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल परिसर में सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया गया और छात्र-छात्राओं को नियमित रूप से योग करने के लिए प्रेरित किया गया। श्री शर्मा ने कहा कि वर्तमान आपाधापी के इस युग में योग का महत्व और भी बढ़ गया है।

योग से हमें अपने जीवन में संयम, अनुशासन और समर्पण की प्रेरणा मिलती है। विद्यार्थियों के लिए योग का महत्व और भी बढ़ जाता है। इससे हमारा शरीर स्वस्थ तो रहता ही है, साथ ही मानसिक तनाव दूर होता है और हम एकाग्र होकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रख सकते हैं। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को अपनी दिनचर्या में योग को शामिल करने का

advertisement

आह्वान किया। इस मौके पर योग प्रशिक्षक ने विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया। साथ ही इन योगासनों को हमारे शरीर पर पडऩे वाले सकारात्मक प्रभाव के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर स्कूल की प्राचार्य श्रीमती रश्मि शर्मा, एक्टिंग डायरेक्टर सीपी देवांगन सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं व स्कूल स्टाफ मौजूद था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING